Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

ड्रग एक्ट के कानूनों में बदलाव की आवश्यकता: सुरेश गुप्ता

  • केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन
  • सांसद प्रदीप चौधरी बोले, समस्याओं का प्रथमिकता पर होगा समाधान

जनवाणी संवाददाता |

शामली: रविवार की देर शाम हनुमान धाम के समीप एक रेस्टोरेंट में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन, शामली के वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया। वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी, जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता, जिला महामंत्री कुलदीप गोयल, संजय अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करके किया। इस अवसर पर सांसद प्रदीप चौधरी ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए कैमिस्टों को आश्वस्त किया कि यदि उनको कोई परेशानी होती है तो उसका समाधान तत्काल प्रभाव से कराया जाएगा। उनके दु:ख-दर्द में वे हमेशा उनके साथ हैं। न ही, केमिस्ट समाज का शोषण बर्दाश्त किया जाएगा।

इस अवसर पर सीडीएफयूपी के प्रदेश महामंत्री सुरेश गुप्ता नेकहा कि ड्रग एक्ट में कानून बहुत पुराने हो चुके हैं, इन कानूनों में बदलाव की आवश्यकता है। गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2014 में प्रदेश में जहां 30 हजार फॉर्मेसिस्ट थे, वहीं लाइसेंस 70 हजार से अधिक थे। उन्होंने दवा कंपनियों के द्वारा कीमतों में बढ़ोतरी पर रोष जताते हुए कीमतों को डीपीसीओ के समान रखने की बात की। पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने केमिस्टों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द कराया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कुलदीप गोयल ने किया।

इस अवसर पर अनिल भार्गव, प्रवीण, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजीव त्यागी, मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष रविंद्र चौधरी, बागपत के जिलाध्यक्ष सुनील जैन, नोएडा से गौरव अग्रवाल के अलावा शामली से अमित जिंदल, मनोज गोयल, अरविंद, पवन सिंघल, पंकज गुप्ता, अमित गोयल, संजय त्यागी, योगेंद्र, संजीव, सुनील, विजय, विजय तनेजा, अमर गोयल आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img