Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

Neeru Bajwa: नीरू बाजवा ने की नई फिल्म ‘जवाक’ की घोषणा, सामने आई रिलीज डेट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ में अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री नीरू बाजवा एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रही हैं। उन्होंने अपनी नई पंजाबी फिल्म ‘जवाक’ की घोषणा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर की है। नीरू ने फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए इसकी रिलीज डेट का भी खुलासा किया।

नीरू बाजवा ने इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट

नीरू बाजवा ने आज 5 अक्तूबर 2025 को अपनी आगामी फिल्म ‘जवाक’ की घोषणा इंस्टाग्राम पोस्ट पर की है। इस पोस्ट में नीरू ने एक कलरफुल पेज शेयर किया, जिसके ऊपर लिखा है ‘Jawaak’। इस पोस्ट के साथ नीरू ने कैप्शन में लिखा, ‘और अधिक पढ़ें…अपने आंद्रे जवाक नू हमेशा जिओंदा राखो, जे वड्डे बन ना ता’। सिनेमाघरों में 17 अप्रैल 2026।’

कब रिलीज होगी ‘जवाक’

बता दें कि, ‘जवाक’ का निर्देशन जतिंद्र महुअर कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण संतोष सुभाष कर रहे हैं। जबकि फिल्म की स्क्रिप्ट जगदीप वारिंग ने लिखी है। यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

नीरू बाजवा का करियर

दरअसल, नीरू बाजवा अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ में नजर आई थीं। नीरू ने अपने करियर की शुरुआत देव आनंद की हिंदी फिल्म ‘मैं सोलह बरस की’ (1998) से की थी, जिसके बाद उन्होंने कई हिंदी टेलीविजन धारावाहिकों में काम किया. उन्होंने पंजाबी सिनेमा में अपनी खास जगह बनाई और ‘जट्ट एंड जूलियट’, ‘सरदार जी’, ‘लौंग लाची’, ‘शादा’, ‘काली जोत्ता’ जैसी कई हिट फिल्में दीं। अभिनय के अलावा नीरू निर्देशन और प्रोडक्शन में भी हाथ आजमा चुकी हैं। उन्हें तीन बार पीटीसी पंजाबी फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हॉलीवुड की फिल्म ‘इट लिव्स इनसाइड’ से शुरुआत की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img