- सुप्रीम कोर्ट ने परीक्षा खारिज करने की अपील को किया रद्द
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: NEET परीक्षा को लेकर दायर की गई अपील को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा कराई जाने वाली बहुप्रतिक्षित NEET प्रवेश परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर को होने जा रहा है। जिसके लिए जिले में 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
यह परीक्षा मेरठ समेत 18 शहरों में होगी। जिसमें मेरठ, आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज, बरेली, फैजाबाद, गाजियाबाद, गोरखपुर, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मथुरा, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, सीतापुर व वाराणसी शामिल है। कोविड-19 के चलते परीक्षा में पर्याप्त सावधानी बरतते हुए तैयारी की जाएगी।
इसमें सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन करते हुए परीक्षा केंद्रों पर तैयारी करने के निर्देश दिए गए है। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास 100 गज की परिधि में आवश्यकता पड़ने पर उसके बाहर भी धारा 144 लगाई जाएगी। परीक्षा में गैजेट्स आदि ले जाने पर रोक रहेगी।

