जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: एक्ट्रेस नेहा शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने फोटो और वीडियो अक्सर फैंस के साथ शेयर करती नजर आ जाती हैं। नेहा इन दिनों गोवा में वैकेशन एंजॉय कर रही हैं, जहां से वह अपनी तस्वीरें और वीडियो लगातार इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर रही हैं। नेहा शर्मा का अब एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस पिंक कलर के आउटफिट में बेहद ही बोल्ड लग रही हैं। इस वीडियो में नेहा ने अपने कानों पर पिंक कलर चाइना रोज फूल लगाया हुआ है। इस वीडियो में एक्ट्रेस बोल्ड और ग्लैमरस के साथ-साथ बेहद ही क्यूट भी लग रही हैं।

वीडियो में नेहा शर्मा ने पिंक कलर की मोनोकिनी पहनी हुई है। वीडियो में नेहा ने अपने बालों को खुला रखा हुआ है। इस वीडियो में नेहा शर्मा की क्यूट स्माइल के फैंस भी कायल हो रहे हैं। नेहा शर्मा के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “मेरी खूबसूरत क्रश।” एक और यूजर ने लिखा, “आग लगा दी, आग लगा दी।”
एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में तेलुगु फिल्म ‘चिरुथा’ से की थी। इसके बाद साल 2010 में उन्होंने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया। इस फिल्म में नेहा शर्मा एक्टर इमरान हाशमी संग नजर आई थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित रही थी। बता दें कि नेहा शर्मा ‘यमला पगला दीवाना’ और ‘तान्हाजी’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित रही थी।

