Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

इल्लीगल के तीसरे सीजन में दिखेंगी नेहा शर्मा

CINEWANI


नेहा शर्मा ने पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में तेलुगु फिल्म ‘चिरूथा’ (2007) से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। उसके बाद उन्होंने एक और तेलुगु फिल्म ‘कुराडू’ (2009) की। मोहित सूरी की फिल्म ‘क्रुक’ (2010) के साथ नेहा ने बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू किया।

नेहा शर्मा बॉलीवुड की कुछ बेहद खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार हैं लेकिन वह जितनी खूबसूरत और टेलेंटेड हैं, उन्हें इस इंडस्ट्री में उतनी कामयाबी नहीं मिल सकी। बॉलीवुड के मुकाबले आज भी वह साउथ और दूसरी प्रादेशिक भाषाओं की फिल्मों में ज्यादा बिजी हैं। तेलुगु और बॉलीवुड फिल्मों के अलावा नेहा शर्मा तमिल, मलयालम और पंजाबी फिल्म भी कर चुकी हैं।

उनकी पंजाबी फिल्म ‘इक संधू हुंदा सी’ (2020) काफी सफल रही थी। नेहा शर्मा ने वेब सीरीज ‘इल्लीगल’ के साथ डिजिटल वर्ल्ड में जबर्दस्त छलांग लगाई। इस वेब सीरीज के दो सीजन में एडवोकेट निहारिका सिंह के किरदार में उनकी खूबसूरती टेलेंट और स्टाइल देखते ही बनती है। आॅडियंस को अब इसके तीसरे सीजन का इंतजार है।


janwani address 7

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img