Thursday, March 12, 2026
- Advertisement -

माह के अंत तक तैयार होगा नया बस स्टैंड

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लोहिया नगर बस स्टैंड का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। नवंबर माह के अंत तक इसके शुरू होने की भी पूरी संभावना है। पिछले माह बिजली का कार्य पूरा कर लिया गया है और अब जल्द ही चार्जिंग स्टेशन भी लगाए जाने हैं। जिसके बाद सोहराब गेट से सिटी बसों का संचालन लोहिया नगर शिफ्ट कर दिया जाएगा। ऐसे में शहर को जाम से भी जल्द ही निजात मिलेगी।

लोहिया नगर में जवाहर लाल नेहरु नेशनल अर्बन रिन्युअल मिशन यानि जेएनएनयूआरएम की सिटी बसों का संचालन जल्द ही शुरू होगा। जोकि अब तक सोहराबगेट से होता आ रहा है। गढ़ रोड से बसों का संचालन होने से यहां जाम की स्थिति रोजाना बनी रहती है।

लोहिया नगर में नवनिर्मित बस स्टैंड शुरू होने से शहर को जाम से काफी राहत मिलेगी। गौरतलब है कि पिछले वर्ष इस बस स्टैंड का निर्माण कार्य शुरू किया गया था, जो किया साल के मध्य में ही पूरा होने वाला था, लेकिन लॉकडाउन की वजह से निर्माण कार्य धीमा हुआ और अभी तक बस अड्डा शुरू नहीं हा सका, लेकिन अब बस स्टैंड का इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य पूरा हो चुका है।

साथ ही बिजली का कार्य भी पिछले माह लगभग पूरा कर लिया गया है। ऐसे में इस माह के अंत तक सोहराब गेट से सिटी बसों का संचालन लोहिया नगर शिफ्ट हो सकता है। गौरतलब है कि बस बस स्टैंड को बनाने में 11 करोड़ 86 लाख रुपये का बजट जारी किया गया था। जिसमें इलेक्ट्रिक बसों के लिए भी चार्जिंग स्टेशन लगाए जाने हैं। जल्द ही चार्जिंग स्टेशन भी लगा दिए जाएंगे।

15 दिसंबर को शुरू हुआ कार्य मार्च में होना था पूरा

लोहिया नगर में 15 दिसंबर 2020 को बस स्टैंड का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। जोकि करीब तीन महीनों में पूरा किया जाना था। बस स्टैंड निर्माण की डेडलाइन पहले 31 मार्च तय की गई थी,

लेकिन कार्य की धीमी गति के चलते डेडलाइन तक पूरा नहीं हो सका। इसके बाद लॉकडाउन लग जाने के कारण निर्माण कार्य अधर में ही लटका रहा गया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Sheetla Ashtami 2026: आज है शीतला अष्टमी, जानें महत्व, पूजा विधि और नियम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img