- 51 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद किया गया डिस्चार्ज, एक्टिव मरीजों की संख्या 961 हुई
जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: जनपद में बुधवार को कोरोना के 82 नए मामले सामने आए हैं। जनपद में बुधवार को 51 और मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है, जिसके बाद जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 961 हो गई है।
जनपद में बुधवार को 82 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें चार मरीजों के आरटीपीसीआर, एक के ट्रूनेट, 63 के रैपिड टेस्ट तथा 14 के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि प्राइवेट लैब से हुई है।
बुधवार को जो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, उनमें उत्तरी सिविल लाइन से एक, रामलीला टिल्ला से एक, नई मंडी से एक, तीन लक्ष्मण विहार, एक सिविल लाइन, एक सर्कुलर रोड, एक मुजफ्फरनगर सैनी, एक जनकपुरी, एक इंदू वाटिका, दो नवाबगंज तथा एक लद्धावाला से है।
इसके अलावा बरला से दो, रेता नगला से एक, गांधीनगर से एक, शांति नगर से एक, गुड मंडी से एक, ओम पैराडाइज से एक, ककरौली से एक, छछरौली से दो, यूसुफपुर से एक, बहुपुरा से चार, तहसील जानसठ से एक, बेहड़ा थ्रू से एक, टोडा से एक, दभेडी से एक, काशीराम कॉलोनी से एक, बहेड़ी से एक, सैदपुरा बधाई कला से एक तथा मरियमपुरा से एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है।
शहरी क्षेत्र में मुजफ्फरनगर से एक, पटेलनगर से पांच, रैदासपुरी से एक, बालाजी मंडी मुजफ्फरनगर से दो, एसबीआई आर्य समाज रोड से तीन, जसवंतपुरी से दो, गौशाला नदी रोड से एक, प्रेम विहार से एक, खादरवाला से एक, आनंदपुरी से एक, आर्यपुरी से दो, सराफा बाजार से एक, जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर से एक, मुस्तफाबाद से एक, बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से एक, आवास विकास से एक, गांधी कॉलोनी से एक, कच्ची सड़क से एक, अभीपुरा से एक, रामलीला टिल्ला से एक, आबकारी रोड से दो, शास्त्री नगर से एक, नई मंडी से दो, वाल्मीकि बस्ती से एक, नोर्थ सिविल लाईन से दो, साउथ सिविल लाइन से एक, सर्कुलर रोड स्थित पीएनबी से एक, कृष्णापुरी से एक, रामपुरी से दो, श्याम विहार से एक तथा संतोष विहार से एक व्यक्ति के कोरोना पोजिटिव होने की पुष्टि हुई है।
जनपद में बुधवार को 51 और मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक कुल 1921 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। जनपद में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 961 हो गई है।
- पॉजिटिव 2897
- ठीक 1921
- एक्टिव 961
- मौत 31
- बुधवार को मिले केस———82

