Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

कोरोना से तीन की मौत, 142 नए संक्रमित

  • नारी निकेतन पर फिर हमला अब तक 10230 संक्रमित 247 की हो चुकी मौत

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कोरोना संक्रमण के चलते होने वाली मौतों का सिलसिला फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को तीन संक्रमितों की उपचार के दौरान मौत हो गयी। साथ ही 142 नए संक्रमित केस भी मिले हैं। सीएमओ डा. राजकुमार के कोरोना अपडेट में ये जानकारी दी गयी है।

तीन संक्रमितों की मौत के साथ ही मेरठ में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या अब 247 पर जा पहुंची है। जबकि संक्रमितों की संख्या 10230 हो गयी है। संक्रमण का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज 4066 सैंपल भेजे गए थे। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 281049 सैंपल टेस्ट के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 269174 सैंपल निगेटिव भी आए हैं।

एक्टिव केसों की संख्या 1872 जबकि 961 संक्रमित ऐसे भी हैं जो होम आइसोलेशन में रह रहे हैं। वहीं, संक्रमितों की यदि बात की जाए तो बुधवार को दिए गए अपडेट में संक्रमितों की सूची में हेल्थ केयर वर्कर, बड़ी संख्या में छात्र व घरेलू कामकाजी महिलाएं तथा कारोबारी भी शामिल हैं। इनके अलावा अधिवक्ता, कैदी, चार्टेड एकाउंटेंट भी शामिल हैं।

सबसे ज्यादा हैरानी कम उम्र के मासूमों के संक्रमित होने को लेकर जतायी जा रही है। सबसे छोटा संक्रमित रुड़की रोड पल्लवपुरम उदय सिटी कालोनी निवासी एक साल का बच्चा है। खिवाई में भी एक साल का मासूम संक्रमित हुआ है। कंकरखेड़ा राम नगर निवासी दो साल का मासूम।

गांव खिवाई निवासी दो वर्षीया बच्ची व तीन साल का राजेन्द्र नगर निवासी बच्चा भी शामिल है। इसी तरह से अन्य मासूम संक्रमितों में चार साल की गुरुकुल डोरली रुड़की रोड निवासी बालिका, नौ साल का उदय सिटी रूडकी रोड निवासी बच्चा, पुलिस लाइन में रहने वाला 12 साल का किशोर भी संक्रमण के चपेट में आया है। गांव खिवाई में एक ही परिवार के चार संक्रमित पाए गए हैं।

शास्त्री नगर राजेन्द्र नगर में भी एक ही परिवार के तीन सदस्य संक्रमित पाए गए हैं। जनपद के जिन इलाकों में पूर्व में संक्रमित पाए गए हैं, वहां लगातार कोरोना संक्रमण की चेन लंबी होती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की तमाम कोशिशों के बाद भी मेडिकल के शास्त्रीनगर, जागृति विहार, सिविल लाइन के पुलिस लाइन, सदर बाजार के तिवारी क्वार्टर, वेस्ट एंड रोड, कस्बा सरधना, लावड़, अछरौड़ा, कंकरखेड़ा, मोदीपुरम पल्लवपुरम आदि तमाम इलाकों में संक्रमितों की चेन बनी हुई है।

इनकी हुई मौत

मेडिकल के जागृति विहार पावर हाउस के समीप रहने वाले 61 वर्षीय अधेड़, कंकरखेड़ा खड़ौली निवासी 44 वर्षीया महिला व शिव गली पूर्वा अहिरान निवासी 56 वर्षीय अधेड़ की संक्रमण के चलते उपचार के दौरान मौत हो गयी।

सरधना में महिला कोरोना पॉजिटिव

क्षेत्र में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को हुई जांच में नगर की एक महिला कोरोना पॉजिटिव निकली। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने महिला को आइसोलेट करा दिया। साथ ही उसके परिवार को भी होम क्वारेंटाइन कर दिया गया। अब स्वास्थ्य विभाग महिला के संपर्क में आने वालों की जांच कराने की तैयारी में है।

सरधना क्षेत्र में कोरोना से अब तक सात लोगों की जान जा चुकी है। इसके अलावा करीब दो सौ के कोरोना के सामने आ चुके हैं। यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। रोजाना हो रही जांच में नए केस सामने आ रहे हैं। जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी हुई है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुल 105 लोगों की जांच की गई।

जिसमें नगर की एक महिला कोरोना पॉजिटिव निकली। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसे आइसोलेट कर दिया। साथ ही उसके परिवार को भी होम क्वारेंटाइन कर दिया। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डा. राजेश कुमार का कहना है कि एक महिला पॉजिटिव मिली है। महिला को आइसोलेट करा दिया गया है। महिला के संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच कराई जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img