नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बीते दिन शुक्रवार को स्वराज कंपनी ने ट्रैक्टर की एक नई सीरीज पेश की है। बताया जा रहा है कि, इसमें खास बात यह है कि ये हल्के वजन का ट्रैक्टर है। जिसकी शुरूआती शोरूम कीमत 5.35 लाख रूपये बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, बताया गया है कि वह टार्गेट मॉडल की नई सीरीज में 20-30 हॉर्स-पॉवर श्रेणी में- टार्गेट 630 और टार्गेट 625 को पेश करेगी। महिंद्रा समूह की इकाई स्वराज ट्रैक्टर्स ने कहा कि स्वराज टार्गेट 630 मॉडल सबसे पहले महाराष्ट्र और कर्नाटक में डीलर के पास उपलब्ध होगा।


