Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

Dilbar Ki Aankhon Ka Song: ‘थामा’ का नया गाना रिलीज, नोरा फतेही ने किया धमाकेदार डांस

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘थामा’ से जुड़े फैंस के लिए खुशखबरी है। रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना की इस फिल्म का हाल ही में गाना ‘तुम मेरे न हुए’ रिलीज हुआ था। वहीं, निर्माताओं ने आज फिल्म का एक और नया गाना ‘दिलबर की आंखों का’ रिलीज कर फैंस को सरप्राइज दिया है।

‘थामा’ का एक नया गाना हुआ रिलीज

आज मैडॉक फिल्म्स ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘थामा’ का नया गाना ‘दिलबर की आंखों का’ रिलीज कर दिया है। इस गाने के साथ यह भी साफ हो गया है कि नोरा फतेही भी इस हॉरर-रोमांस फिल्म का हिस्सा बन गई हैं। निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर गाने के साथ कैप्शन में लिखा “दिवाली और भी ज्यादा गरम हो गई। #DilbarKiAankhonKa आ गया है, और @norafatehi डांस फ्लोर पर आग लगाने के लिए वापस आ गई हैं। 21 अक्तूबर को, दुनिया भर के सिनेमाघरों में #Thamma के साथ एक खूनी प्रेम कहानी लेकर आ रहा है।” फैंस इस गाने और नोरा फतेही के डांस को लेकर बेहद उत्साहित हैं। फिल्म 21 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और इसके साथ एक खूनी प्रेम कहानी का रोमांच दर्शकों के सामने आएगा।

फिल्म का टाइटल सॉन्ग ‘तुम मेरे न हुए’ रिलीज

‘थामा’ के गाने ‘दिलबर की आंखों का’ से पहले फिल्म का टाइटल सॉन्ग ‘तुम मेरे न हुए’ रिलीज किया गया था। इस गाने में रश्मिका मंदाना ने काफी कमाल का डांस किया है। इस गाने में रश्मिका के साथ आयुष्मान खुराना भी स्टेप्स करते नजर आए। यह गाना दर्शकों को बेहद पसंद आया।

फैंस ने किए ऐसे कमेंट्स

नोरा फतेही के जबरदस्त डांस मूव्स पर कई फैंस ने कमेंट कर अपनी राय पेश की है। एक फैन ने लिखा, ‘हे भगवान सच में फिर से आग लग गई’, एक और फैन ने लिखा, ‘रानी वापस आ गई है ‘, तो वहीं कई फैंस ने नोरा के इस डांस को तमन्ना भाटिया के डांस से कंपेयर किया है। एक फैन ने लिखा, ‘वही डांस वही मूव्स वही एक्सप्रेशन वही कपड़े सब कुछ एक जैसा’, एक फैन ने लिखा, ‘धमाकेदार’, एक और फैन ने लिखा, ‘नोरा का हर कदम आग।’

फिल्म ‘थामा’ के बारे में

फिल्म ‘थामा’ एक रोमांटिक कॉमेडी हॉरर प्रेम कहानी है। इसका निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है। इसकी पटकथा नीरेन भट्ट, सुरेश मैथ्यू और अरुण फलारा ने मिलकर लिखी है। इस फिल्म का निर्माण दिनेश विजन और अमर कौशिक ने मिलकर किया है। यह मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की पांचवीं किस्त है। इसमें आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म दिवाली के अवसर पर 21 अक्तूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

किसानों के लिए वरदान हैं बैंगन की टॉप 5 किस्में

किसानों के लिए बैंगन की खेती में बेहतर उत्पादन...

धान उगाने की एरोबिक विधि

डॉ.शालिनी गुप्ता, डॉ.आर.एस.सेंगर एरोबिक धान उगाने की एक पद्धति है,...

बढ़ती मांग से चीकू की खेती बनी फायदेमंद

चीकू एक ऐसा फल है जो स्वाद के साथ-साथ...

झालमुड़ी कथा की व्यथा और जनता

झालमुड़ी और जनता का नाता पुराना है। एक तरफ...

तस्वीरों में दुनिया देखने वाले रघु रॉय

भारतीय फोटो पत्रकारिता के इतिहास में कुछ नाम ऐसे...
spot_imgspot_img