Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

Recharge Plans: नए साल और रिचार्ज प्लान्स, क्या Jio, Airtel और Vi सच में बढ़ाएंगे कीमतें?

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। साल के आखिरी महीने में एक सवाल ग्राहकों के मन में उठ रहा है क्या नए साल से मोबाइल पर बात करने और इंटरनेट चलाने के लिए ज्यादा खर्च करना पड़ेगा? सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों में दावा किया जा रहा है कि Jio, Airtel और Vi जैसी प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां नए साल में अपने रिचार्ज प्लान्स महंगे करने वाली हैं। सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के मुताबिक, कुछ कंपनियों ने तो अपने ग्राहकों को नोटिफिकेशन भी भेजना शुरू कर दिया है। ऐसे में आइए जानते हैं इस वायरल दावे की सच्चाई।

क्या नए साल से महंगे हो जाएंगे रिचार्ज प्लान?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर इन दिनों एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। जिसमें अभिषेक यादव नाम के एक यूजर ने एक नोटिफिकेशन मिलने का दावा किया जिसमें रिचार्ज महंगा हो सकता है। नोटिफिकेशन में लिखा है, कल से Jio, Airtel, VI के दाम बढ़ने वाले हैं, इसलिए रिचार्ज करने का अंतिम मौका है। इस नोटिफिकेशन को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स टेंशन में हैं कि क्या वाकई में रिचार्ज प्लान महंगे हो जाएंगे या फिर ये बस मार्केटिंग करने का तरीका है?

फिलहाल कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं की

अगर आप भी सोशल मीडिया पर इन खबरों को देख कर परेशान हैं तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। फिलहाल टेलीकॉम कंपनियों ने रिचार्ज प्लान महंगे करने पर कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं की है। इसलिए प्लान की कीमत अभी जितनी है उतनी ही बनी रहेगी। हालांकि, अगर आप इस खबर को संकेत मान रहे हैं तो आप लंबी वैलिडिटी वाले प्लान से रिचार्ज कर चिंता मुक्त हो सकते हैं।

10-12% तक महंगे हो सकते हैं रिचार्ज प्लान

मीडिया पर चल रही खबरों के मुताबिक, देश की तीनों बड़ी टेलीकॉम कंपनियां- जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया हर ग्राहक से होने वाली औसत कमाई (ARPU) को बढ़ाना चाहती हैं। इस वजह से आने वाले कुछ महीनों में रिचार्ज प्लान 10-12% तक महंगे हो सकते हैं। अगर कंपनियां दाम बढ़ाती हैं तो यह 2024 के बात होने वाली सबसे बड़ी वृद्धि होगी।

महंगा प्लान खरीदने पर मजबूर कर रही कंपनियां

हाल ही के महीनों में Jio और Airtel ने चुपचाप अपने एंट्री-लेवल 1GB-प्रतिदिन वाले प्रीपेड प्लान बंद कर दिए हैं, जिससे यूजर्स को महंगे प्लानों की ओर धकेला जा रहा है। अब अधिकांश प्रीपेड डेटा यूजर्स के लिए नए बेसिक प्लान 1.5GB-प्रतिदिन से शुरू होते हैं, जिनकी कीमत लगभग 299 रुपये है, जो पहले वाले 249 रुपये के प्लान से करीब 17% महंगे हैं। दूसरी ओर, Vi अभी भी 1GB-प्रतिदिन वाला प्लान 299 रुपये में उपलब्ध करवा रहा है।

Airtel और Vi दोनों लंबे समय से टैरिफ बढ़ोतरी की जरूरत पर जोर देते रहे हैं, क्योंकि टेलीकॉम सेक्टर में भारी पूंजी निवेश और 5G इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार पर बड़ा खर्च होता है। अब देखा जा रहा है कि टेलीकॉम कंपनियां सीधे तौर पर कीमतें बढ़ाने के बजाय सस्ते प्लानों को बंद कर ग्राहकों को महंगा प्लान खरीदने पर मजबूर कर रही हैं। इन तरीकों से कंपनियां अपनी औसत प्रति ग्राहक आय (ARPU) को बढ़ा रही हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img