Friday, April 24, 2026
- Advertisement -

Indigo Crisis: DGCA ने इंडिगो के सीईओ को भेजा नोटिस, समय सीमा के भीतर जवाब न देने पर कार्रवाई का ऐलान

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इंडिगो एयरलाइंस के सीईओ पीटर एल्बर्स को भारी फ्लाइट देरी, रद्द होने और लगातार हो रही ऑपरेशनल चूकों को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नियामक ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि 24 घंटे के भीतर जवाब नहीं मिलने पर कंपनी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई शुरू की जाएगी। सरकार द्वारा जारी नोटिस में इंडिगो से पूछा गया है कि यात्रियों को हुई बड़ी असुविधा और परिचालन संबंधी गंभीर चूक के लिए एयरक्राफ्ट रूल्स तथा नागर विमानन आवश्यकताओं के तहत प्रवर्तन कार्रवाई क्यों न की जाए। साथ ही यह भी कहा गया है कि निर्धारित समय सीमा में उत्तर न मिलने पर मामले का एकतरफा निपटारा किया जाएगा। DGCA ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए एयरलाइन को तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

देश में लगातार पाँच दिनों से इंडिगो की उड़ानों में हो रही देरी और रद्दीकरण पर केंद्र सरकार सक्रिय हो गई है। बड़ी संख्या में यात्रियों को हुई असुविधा के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पूरा मामला जांच के अधीन है और समिति की रिपोर्ट आने के बाद ही जिम्मेदारों पर कार्रवाई तय की जाएगी। शनिवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स के साथ विस्तृत बैठक की। बैठक में उड़ानों में लगातार आ रही बाधाओं, यात्रियों की फंसी बुकिंग, रिफंड में देरी और एयरलाइन की जवाबदेही जैसे मुद्दों पर कड़ा रुख अपनाया गया। सरकार ने साफ निर्देश दिया कि एयरलाइन तुरंत सामान्य संचालन बहाल करे और फंसे हुए यात्रियों को बिना देरी रिफंड उपलब्ध कराए।

DGCA ने चार सदस्यीय जांच समिति बनाई

उड़ानों में बिगड़ी व्यवस्था को देखते हुए DGCA ने चार सदस्यीय जांच समिति बनाई है। यह समिति यह पता लगाएगी कि उड़ानों में देरी और रद्दीकरण का असली कारण क्या है। तकनीकी दिक्कतें, स्टाफिंग समस्या, प्रबंधन की गलती या कोई और वजह। समिति यह भी बताएगी कि भविष्य में ऐसी स्थिति कैसे रोकी जाए।

यात्रियों को रात भर फंसे रहना पड़ा

देश के कई एयरपोर्ट पर यात्रियों को रात भर फंसे रहना पड़ा। कई यात्रियों की कनेक्टिंग फ्लाइट छूट गई और बच्चों, बुजुर्गों समेत हजारों लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। सरकार ने इंडिगो को आदेश दिया है कि यात्रियों को बिना बहाने तुरंत रिफंड, होटल सुविधा और जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

अधिकारियों का कहना है कि अभी प्राथमिकता उड़ान सेवाओं को पूरी तरह पटरी पर लाना है। प्रारंभिक रिपोर्टों के आधार पर एयरलाइन की जिम्मेदारी तय की जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद किसी भी स्तर की कार्रवाई से सरकार पीछे नहीं हटेगी। फिलहाल इंडिगो को रोजाना की स्थिति सरकार को लिखित में देनी होगी।

देशभर के एयरपोर्ट पर हालात हुए सामान्य

देशभर के एयरपोर्ट पर हालात सामान्य हो गए हैं और सभी जरूरी सुविधाएं यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही हैं। क्रू की भारी कमी के कारण इंडिगो ने इस सप्ताह बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द कीं थी। शुक्रवार को 1,600 और शनिवार को 800 से अधिक फ्लाइट्स रद्द की गई थीं। जिससे हजारों यात्री फंस गए थे। सरकार ने बताया कि अब चेक-इन और चेक-आउट सुचारू रूप से हो रहे हैं। वहीं मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने 25 ग्राउंडेड इंडिगो विमानों के लिए विशेष पार्किंग की व्यवस्था की है।

मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने टर्मिनल पर फंसे यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त कुर्सियां, मुफ्त रिफ्रेशमेंट, ज्यादा कस्टमर सर्विस स्टाफ और 24 घंटे चलने वाली हेल्पडेस्क तैनात की है। दोनों टर्मिनलों पर आउटलेट्स को पर्याप्त खाने-पीने का स्टॉक बनाए रखने और सही कीमत रखने के निर्देश दिए गए हैं। रद्द उड़ानों के यात्रियों की निकासी तेज करने के लिए विशेष गेट खोले गए हैं, जहां एयरपोर्ट, एयरलाइन और सीआईएसएफ स्टाफ मौजूद है। बैगेज वापस दिलाने के लिए एक विशेष टास्कफोर्स बनाई गई है, जो तेजी से प्रक्रियाएं पूरी कर रही है। एयरसाइड ऑपरेशंस और शेड्यूलिंग की चुनौतियों के बावजूद एयरपोर्ट टीम हालात को सुचारू रखने में जुटी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

कैसे बनाए जाते हैं शीतल पेय

आनंद कु. अनंत ग्रीष्म के आगमन के साथ ही बाजार...

महिला आरक्षण की मृगतृष्णा की उलझन

भारतीय राजनीति के रंगमंच पर इन दिनों एक नया...

केंद्र के साए में बंगाल के चुनाव

1952 से ही भारत में एक सुगठित चुनाव प्रणाली...

विदेश भेजने के नाम पर ठगी

कई युवाओं की विदेश में नौकरी की चाहत होती...
spot_imgspot_img