Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया गया स्वागत

जनवाणी ब्यूरो |

रुड़की: भाजयुमो के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जिसमें वक्ताओं ने आगामी चुनावों में युवाओं का योगदान महत्वपूर्ण बताया और एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने की बात कही।

रुड़की के सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूल मालाएं एवम पटके पहनाकर स्वागत किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा युवा पार्टी की रीढ़ हैं और संगठन की मजबूती में तो इनका योगदान है ही साथ ही आगामी निकाय और 2024 आमसभा चुनावों में भी केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने में युवाओं का योगदान महत्वपूर्ण रहेगा। रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि जिम्मेदारी मिली है मजबूती के साथ काम करें अच्छे आचरण और व्यवहार के साथ लोगों से मिलें और उनके ऊपर अपनी छाप छोड़े।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि संगठन स्तर पर रुड़की जिला बना है जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर मांग की जाएगी कि शासन स्तर पर भी इसे जिला घोषित किया जाए। भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव कौशिक ने टीम के स्वागत के लिए ठाकुर संजय सिंह का आभार जताया। उन्होंने कहा युवा मोर्चा के पदाधिकारी भावी नेता हैं और समाज की नजर में रहेंगे इसलिए अपने आचार व्यवहार और भाषा पर संयम रखते हुए आगे बढ़े।

कहा कि आगामी कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर भागीदारी करने के लिए पदाधिकारी तैयार रहे। कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रवीण संधू, अरविंद गौतम, अभिषेक चंद्रा, भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता मोहित राष्ट्रवादी, जिला महामंत्री नीटू सिंह, जिला उपाध्यक्ष रजत गौतम, गोविंद बालियान, विभोर सेठी, सचिन चौधरी, जिला मंत्री तरुण शर्मा, आशीष धीमान, कोषाध्यक्ष आकाश जैन, मीडिया प्रभारी हिमांशु शर्मा, सुशील, राहुल, मनोज, ठाकुर चंदन सिंह आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img