जनवाणी ब्यूरो |
मेरठ: नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने विवि के नेताजी सुभाष चंद्र बोस परक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में शपथ ली। उनके साथ सभी जिला पंचायत सदस्यों ने भी अपने पद की शपथ ली। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के कर्मवीर जी ने दीप प्रज्वलित करके किया।
इस मौके पर सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, राज्यसभा सांसद कांता कर्दम, विधायक संगीत सोम, सोमेंद्र तोमर, दिनेश खटीक, सत्यप्रकाश अग्रवाल, जितेंद्र सतवाई, सत्यवीर त्यागी, सरोजनी अग्रवाल, कमिश्नर सुरेंद्र सिंह, डीएम के बालाजी, जिला पंचायत विभाग के एसके गुप्ता ने कार्यक्रम का संचालन किया।

