Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

जनपद आगमन पर नवमनोनीत एमएलसी वीरेंद्र सिंह का स्वागत

  • भाजपा ने हाल ही में बनाया है वीरेंद्र सिंह को एमएलसी

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: सोमवार की देर रात को मेरठ-करनाल स्थित लिसाढ़ आईटीआई पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री व नवमनोनीत भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने स्वागत कार्यक्रम में कहा भाजपा ने उन्हें एमएलसी बनाकर सबका साथ सबका विकास का नारा पूरा किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज प्रदेश विकास के पथ हैं। हर जनपद में मेडिकल कॉलेज खोलने की मंशा है ताकि इलाज के लिए किसी को बाहर न जाना पड़े और जनपद के बच्चे मेडिकल की शिक्षा ग्रहण कर सकें। एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने सरकार की बहुत सी योजनाओं और विकास कार्यों को गिनाया।

इसके बाद गाडियों के काफिले के साथ एमएलसी वीरें सिंह शामली में बुढ़ाना मोड पर पहुंचे जहां भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

यहां डा. अनुराग शर्मा, सतीश धीमान, उमेश संगल, योगेंद्र निर्वाल, मनीष भटनागर, संजय बंसल, बृजमोहन शर्मा, डा. सुनील सैनी, अजय आर्य, राकेश जांगिड़, राकेश कुमार, अतुल शर्मा, पंकज गर्ग, आकाश, पोरबंदर, सुशील उपाध्याय, देवेंद्र कुमार, रवि रोहिल्ला आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img