Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

एनएचएम कर्मियों ने जलाई पत्रो की प्रतियां, देखें वीडियो 

जनवाणी संवाददाता |

रुड़की: सिविल अस्पताल में एनएचएम कर्मियों ने कोविडकाल के दौरान बेहतर कार्य किए जाने पर घोषित प्रोत्साहन राशि ना दिए जाने को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रोत्साहन राशि को लेकर जारी किए गए पत्रों को जलाकर अपना विरोध जताया।

बता दें कि कोरोना काल के दौरान बेहतर कार्य करने वाले एनएचएम कर्मियों को पिछले राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दस हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की थी, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी अभी तक एनएचएम कर्मियों को प्रोत्साहन राशि नहीं दी गई है। जिसके विरोध में एनएचएम कर्मियों ने रुड़की के सरकारी अस्पताल में प्रोत्साहन राशि को लेकर जारी किए गए पत्रों को जलाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया है।

इस दौरान विरोध करने वाले एनएचएम कर्मियों का कहना है कि शासन प्रशासन की लापरवाही के चलते अभी तक यह सम्मान कार्मिकों को नहीं मिल पाया है जिसको लेकर सभी कर्मियों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान अपनी जान हथेली पर रखकर उनके द्वारा कार्य किया गया और बहुत से कर्मचारी जनहित में सेवा करते करते शहीद भी हो गए लेकिन उनके प्रति सरकार व शासन प्रशासन का रवैया बड़ा उदासीन है। साथ ही साथ उनके लंबित मांगों को भी सरकार द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिसको लेकर उनके द्वारा अपना विरोध जताया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img