Thursday, February 19, 2026
- Advertisement -

एनआईए की पंजाब-हरियाणा समेत चार राज्यों में छापेमारी, आतंकी-गैंगस्टर सांठगांठ मामले में कार्रवाई

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: एनआईए ने आतंकी-गैंगस्टर सांठगांठ मामले में मंगलवार को पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में 30 स्थानों पर दबिश दी। पंजाब में फरीदकोट के कोटकपूरा में मंगलवार सुबह एनआईए की टीम ने एक कारोबारी के घर पर दबिश दी। यह जांच पिछले ढाई घंटों से जारी है और अधिकारियों द्वारा इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी जा रही है।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार सुबह लगभग छह बजे एनआईए की टीम द्वारा कोटकपूरा के कारोबारी नरेश कुमार उर्फ गोल्डी के घर दबिश दी गई। जानकारी के अनुसार नरेश कुमार उर्फ गोल्डी आटा चक्की चलाता है। हालांकि अधिकारियों द्वारा इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन सूत्रों के अनुसार नरेश कुमार के रिश्तेदार के साथ लिंक निकलने के चलते एनआईए ने उसके घर पर रेड की है। फिलहाल एनआईए की टीम जांच में जुटी हुई है।

वहीं मोगा के निहाल सिंह वाला के विलासपुर में रविंद्र सिंह नाम के नौजवान के घर एनआईए ने रेड की। टीम रविंद्र के नाम पर चल रहे मोबाइल नंबर के बारे में जानकारी लेने पहुंची थी। वहीं मोगा के चुगावा में भी टीम ने एक घर में रेड की है।

हरियाणा के हिसार में एनआईए की टीम पहुंची है। जानकारी के अनुसार टीम ने सिवानी के दरियापुर ढाणी में ट्रांसपोर्टर के घर छापेमारी की है। अधिकारियों द्वारा इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP News: मोहन भागवत की CM Yogi और Deputy CM से मुलाकात, सियासी हलचल तेज

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख...

PM Modi का AI Impact लीडरशिप सम्मेलन 2026 में भाषण, मानव केंद्रित AI और जिम्मेदारी पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI...

UP News: डॉ. मोहन भागवत का बयान, मंदिरों की आय जन कल्याण के लिए हो और BJP सरकार को संघ नहीं चलाता

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक...
spot_imgspot_img