Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

रात हो रही ठंडी, लगातार बढ़ रहा प्रदूषण

  • मौसम में दिखाई दिया बदलाव, देर रात हुई बूंदाबांदी

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: मौसम में बदलाव आने लगा है। सुबह व शाम की ठंड का अहसास बढ़ता जा रहा है। सोमवार को रात का तापमान सीजन में सबसे कम दर्ज किया गया। तापमान लुढ़कर 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दिन में धूप भी अच्छी लगने लगी है। साथ ही एक्यूआई का स्तर बढ़ने से प्रदूषण से लोगों को परेशानी हो रही है। मेरठ में प्रदूषण का स्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम में परिवर्तन दिखाई दिया। जहां देर रात शहर में बूंदाबांदी भी हुई|

सोमवार को भी प्रदूषण का स्तर 289 दर्ज किया गया। 300 के नजदीक एक्यूआई का स्तर पहुंचने के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधित समस्या होने लगी है। शहरवासी सुबह व शाम की सैर से बच रहे हैं। वहीं, ग्रेप सिस्टम भी विफल साबित हो रहा है। वहीं, दिन व रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी है।

सोमवार को रात का तामपान लुढ़कर 12 डिग्री के पास पहुंच गया। सीजन में अब तक सोमवार की रात सबसे सर्द रात दर्ज की गई। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 85 एवं न्यूनतम आर्द्रता 39 प्रतिशत दर्ज की गई।

ये है प्रदूषण का स्तर

बागपत में एक्यूआई का स्तर 256, गाजियाबाद में 273, मेरठ में 289, मुजफ्फरनगर में 297 एक्यूआई का स्तर दर्ज किया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img