Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पेट्रोल के दामों पर कही ये बड़ी बात

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज बुधवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की ओर से सूचना प्राप्त हुई है। बताया जा रहा है कि नितिन गड़करी ने प्रतापगढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पेट्रोल अब 15 रुपये लीटर हो सकता है। मैं अगस्त में टोयोटा कंपनी की गाड़ियां लान्च कर रहा हूं।

पेट्रोल का भाव 15 रुपये लीटर

अब सभी गाड़ियां किसानों द्वारा तैयार किए गए इथेनॉल से चलेंगी। देश का किसान अब अन्नदाता ही नहीं ऊर्जादाता भी बनेगा। वहीं, प्रतापगढ़ में रैली को संबोधित करने के दौरान उन्होंने कहा कि 40 फीसदी बिली और 60 फीसदी इथेनॉल का एवरेज पकड़ा जाएगा तो पेट्रोल का भाव 15 रुपये लीटर हो जाएगा।

इससे देश की जनता का भला होगा। प्रदूषण में कमी आएगी साथ ही किसान अन्नदाता से ऊर्जादाता बनेगा। गडकरी ने कहा कि हमारी सरकार का कमाल है कि आज हवाई जहाज का ईधन भी किसान बना रहा है।

बता दें कि, सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने गरीबी दूर करने का नारा दिया था, लेकिन इतने साल शासन करने के बाद भी ये गरीबी दूर नहीं कर पाए। हां, इतने समय में एक बात जरूर हुई है कि कांग्रेस ने अपने लोगों की गरीबी दूर कर दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...
spot_imgspot_img