Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

नीतीश कुमार ने 128 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा, खड़गे ने नीतीश पर बोला हमला

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज रविवार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार फिर से राजभवन पहुंचे हैं। उनके साथ भाजपा विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी और उपनेता विजय सिन्हा समेत कई नेता है। नीतीश कुमार एनडीए के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए पहुंचे हुए हैं। नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे भी लग रहे हैं।

रविवार को नई सरकार बनाने के लिए नीतीश कुमार ने 128 विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपा है। इसमें भाजपा के 78, जदयू के 45, हिन्दुस्तानी आवामी मोर्चा के चार के साथ इकलौते निर्दलीय विधायक हैं। इसके साथ ही यह भी तय हो गया है कि कांग्रेस के नंबर वन नेता राहुल गांधी तक का कॉल आने पर भी मांझी ने महागठबंधन की ओर जाने का फैसला नहीं किया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नीतीश पर बोला हमला

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और एक वक्त में इंडी गठबंधन के अगुवा बने नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हमला बोला है। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि देश में ‘आया राम-गया राम’ जैसे कई लोग हैं। पहले वो और हम मिलकर लड़ रहे थे। जब मैंने लालू जी और तेजश्वी जी से बात की तो उन्होंने भी कहा कि नीतीश जा रहे हैं।

अगर वह रुकना चाहता तो रुक जाता लेकिन वह जाना चाहता है। इसलिए ये बात हमें पहले से ही पता थी, लेकिन इंडिया गठबंधन को बरकरार रखने के लिए हमने कुछ नहीं कहा। अगर हम कुछ गलत कहेंगे तो गलत संदेश जाएगा। इसकी जानकारी हमें लालू प्रसाद यादव जी और तेजश्वी यादव जी ने पहले ही दे दी थी। आज वह सच हो गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img