Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

माफियाओं पर एक्शन नहीं, कर्मचारी अनशन पर

  • न्याय न मिलने पर दूसरे दिन भी गांधी आश्रम में कर्मचारियों का चला क्रमिक अनशन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: क्षेत्रीय गांधी आश्रम,कर्मचारी संगठन मेरठ का कृमिक अनशन सोमवार से चल रहा हैं। ये अनशन गांधी आश्रम परिसर में चल रहा है, जो संस्था के दोषी अधिकारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई,धन के दुरुपयोग की वसूली व अन्य प्रमुख मांगों के लिये है। मंगलवार को अनशन का दूसरा दिन था। दअरसल, पिछले दो वर्षों से जमीन को लेकर गांधी आश्रम में लड़ाई चल रही हैं। गांधी आश्रम समिति जमीन की लीज डीड गलत तरीके से कर रही हैं, वहीं कर्मचारी यूनियन इसके खिलाफ हैं। इसमें मुकदमें भी दर्ज हुए, लेकिन अभी गिरफ्तारी नहीं हुई।

01 11

घोटाले में कुछ कर्मचारियों को दोषी तो मान लिया, लेकिन उनसे जो रकम डकारी गई, उसकी वसूली विभाग नहीं कर पाया हैं। इसी को लेकर तनातनी चल रही हैं। कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने न्याय नहीं मिलने की दशा में अनशन आरंभ कर दिया। अब प्रशासन को ही इसमें हस्ताक्षेप करना होगा, जिसके बाद ही आंदोलन खत्म हो सकता हैं। आंदोलित कर्मचारियों का कहना है कि वो न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसमें प्रशासन का साथ चाहिए, जो उन्हें नहीं मिल रहा हैं। डिप्टी रजिस्ट्रार भी आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं,

जिसके चलते भ्रष्टाचारियों को बढ़ावा मिल रहा हैं। कई स्तर पर इसकी जांच पड़ताल चल रही हैं, फिर भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से कर्मचारी आहत हैं, जिसके बाद ही क्रमिक अनशन कर्मचारियों ने चालू किया। मंगलवार को क्रमिक अनशन पर कर्मचारी संगठन के मंत्री प्रेमचंद अनशन पर बैठे। उनके साथ अन्य महेश पंत पूर्व प्रशासक वरिष्ठ सदस्य, योगेश अग्न्होत्री,भोला यादव,अनंत देव कौशिक,नेत्रपाल सिंह सचिन शर्मा अन्य लोग मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img