- चुनहैटी गाड़ा आंगनवाणी केंद्र पर चतुर्थ राष्ट्रीय पोषण माह का मेयर ने किया शुभारंभ
जनवाणी ब्यूरो |
सहारनपुर: मेयर संजीव वालिया ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे बच्चों के लिए सरकार की पोषण योजना का लाभ उठाएं। यदि बच्चा कमजोर है तो उसके स्वास्थय में सुधार के लिए उसे पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराएं। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि कोई बच्चा प्रदेश में कुपोषण का शिकार न हो।
मेयर वालिया बुधवार को चुनहैटी गाड़ा स्थित आंगनवाणी केंद्र पर चतुर्थ राष्ट्रीय पोषण माह का उद्घाटन करने के बाद कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने फीता काटकर कार्यक्रम को उद्घाटन किया। सीडीपीओ आशा त्रिपाठी ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया।

