- सपा नेता के द्वार पर दस्तक देकर मंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
- विपक्षी नेता ने भी आगे बढकर भाजपा की टोली का किया स्वागत
जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: ‘राजनीति में ना कोई किसी का दोस्त है और ना कोई दुश्मन’ कुछ ऐसा ही शनिवार को भाजपा के बूथ चलो अभियान के दौरान उस वक्त नजर आया जब प्रदेश नेतृत्व के आहवान पर प्रदेश सरकार में कौशल विकास एवं व्यवसायिक शिक्षा मंत्री डोर-टू-डोर दस्तक देते हुए समाजवादी पार्टी के नेता राशिद सिद्दीकी के घर पहुंच गए और द्वार पर दस्तक देते हुए उन्हे सरकार की उपलब्धियां से भरा पंफलेट थमाते हुए महत्वकांक्षी योजनाओं पर चर्चा की। सपा नेता को भी राज्यमंत्री का अंदाज ऐसा भाया कि उन्होने भी गर्मजोशी के साथ उनका आगे बढकर भाजपा की टोली का स्वागत कि या।
दरअसल प्रदेश में भाजपा सरकार के वर्ष पूरे होने पर पार्टी ने साहित्य वितरण कार्यक्रम के तहत बूथ चलो अभियान चला रखा है जिसमें जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने व सरकार की उपलब्ध्यिां घर-घर पहुंचाने की जिम्मेदारी मिली हुई है।
कार्यक्रम के तहत राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने नगर केशल मंडल में जनसंपर्क कर प्रदेश की 4 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए प्रदेश सरकार के सफलतम 4 वर्ष पूर्ण होने केशव मण्डल के बूथ संख्या 197, 198 व 184,186 जनकपुरी, त्यागी कॉलोनी, फ्रेन्ड्स कॉलोनी में जन संपर्क कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं एवं सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों को विस्तृत रूप से जानकारी दी।
डोर -टू डोर दस्तक देते हुए वह विपक्षी नेताओं के घर तक पहुंच गए और उन्हे भी पंफलेट देते हुए सरकार की योजनाओं के बारे में समझाया। कपिल देव ने कहा कि पिछले 4 वर्षों में क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हुआ है, सडकें, लाईटें इत्यादि की स्थिति बेहतर हुई है।
जनकपुरी में 15 से 20 फुट गहराई में मकान थे जिस कारण बरसात में घरों में पानी भर जाता था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आवास योजना के अंतर्गत क्षेत्र के 500 से अधिक व्यक्तियों को 2.5 लाख रुपए से पक्के मकान बनाकर लाभान्वित हुए हैं जिससे उनके सर पर छत आई है तथा उनके आवासों की स्थिति बेहतर हुई है।
इस दौरान उनके साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष रोहताश पाल, मंडल अध्यक्ष कपिल त्यागी, जगदीश पांचाल,मंडल प्रभारी अमिता चौधरी, ओमपाल, नमीष चंदेल, मनोज, सचिन पाल, सुनील पाल, हरपाल सिंह, सीताराम वर्मा, अनिल कुमार, शिव कुमार, पवन वर्मा, रुकमेश, दीपक कुमार, सचिन प्रजापति, अर्जुन चौधरी मौजूद रहे।

