जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: भारत रत्न से सम्मानित शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला खां के पौत्र प्रसिद्ध शहनाई वादक आफाक हैदर ने कहा कि शिक्षा के बिना कोई भी समाज किसी भी क्षेत्र में तरक्की नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि आज जो समाज के हालात है उसके लिए हम खुद जिम्मेदार है वजह है कि तालीम से दूर होकर दूसरे कामों में हमने अपना वक्त खराब किया है। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारे को आगे बढ़ाते हुए समाज में फैली बुराइयों को छोड़ने का संकल्प दिलाया। उन्होंने यहां पहुंचे समाज के लोगों से बच्चों को दीनी और दुनियावी तालीम हासिल कराने पर जोर दिया। आफाक हैदर मीर मिरासी फाउंडेशन के प्रतिभा सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे उन्होंने मीर मिरासी फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में समाज का नाम रोशन करने वाले बच्चे बुजुर्गों को सम्मानित कर मीर मिरासी फाउंडेशन ने शिक्षा के प्रति जागरुक करने की जो कोशिश की वह एक अच्छी पहल है। विशिष्ट अतिथि के रुप में इसरार मीर ग्राम प्रधान चरथावल, मोहम्मद शमशाद उर्फ रानू व उत्तरप्रदेश श्रम विभाग सलाहकार बोर्ड समिति के सदस्य उस्मान आघाई मीर रहे। कार्यक्रम संयोजक हाजी मोहम्मद वक्कास मीर, एडवोकेट आरिफ मीर, डॉ धनपत मीर, डॉ रईस मीर, इसरार मीर पदमनगली, नवाब मीर ने अतिथियों का बुकें देकर स्वागत किया। दिलशाद खान व शीबा मीर के संयुक्त संचालन में आयोजित समारोह में डॉ मेहरबान मीर एमबीबीएस, डॉ अरशद इ. व. ट.र, डॉ शाहवेज मीर बीईएमस, मोहम्मद अनस मीर मॉडलिंग कलाकार, शामली के ग्राम विकास अधिकारी तनवीर मीर , सूफियाना कव्वाल मेहराज वारसी मीर, दिल्ली सरकार के अधिवक्ता मोहम्मद आरिफ मीर एडवोकेट सहित कई दर्जन छात्र छात्राओं और हाफिज ए कुरान और मौल्लिम की डिग्री हासिल करने वाले बच्चों को पुरुस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉक्टर रईस मीर, आरिफ एडवोकेट, डॉक्टर शाहवेज, नवाब मीर , अयन, नईम मीर का सहयोग रहा।

