- उदयवीर सिंह भाकियू के जिला संयोजक बनाए
जनवाणी संवाददाता |
शामली: कांधला ब्लॉक के गांव भारसी निवासी ब्रजवीर सिंह फौजी को भाकियू सैनिक प्रकोष्ठ का शामली का जिलाध्यक्ष तथा गांव कनियान निवासी उदयवीर सिंह को भाकियू का जिला संयोजक मनोनीत किया है।
Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 20 मार्च से 26 मार्च 2022 तक |
भाकियू के जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान ने कांधला ब्लॉक के गांव कनियान निवासी उदयवीर सिंह को भाकियू के उत्थान के लिए उनके द्वारा किए कार्य एवं मेहनत को देखते हुए जिला संयोजक मनोनीत किया है।
साथ ही, उदयवीर सिंह से अपेक्षा की कि वे चौधरी टिकैत साहब की नीतियों, विचारों एवं कार्यक्रमों आदि का प्रचार प्रसार करते हुए चौधरी साहब के सिद्धांतों को आदर्श मानकर संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य करते रहेंगे।
इनके अलावा गांव भारसी निवासी ब्रजवीर सिंह फौजी को भाकियू सैनिक प्रकोष्ठ का शामली का जिलाध्यक्ष, उपेंद्र गोहरनी को जिला सचिव, शांता प्रधान को जिला उपाध्यक्ष तथा राज बहादुर सिंभालका को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

