Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

नामित सभासदों को शपथ दिलाई गई, लिया विकास का संकल्प

जनवाणी संवाददाता |

हरिद्वार: नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने शुक्रवार को शहरी विकास मंत्रालय द्वारा मनोनीत सभासदों में रीना तोमर, विपिन चौहान व चंद्रभान को पद व गोपनीयता की शपथ नगरपालिका कार्यालय में दिलवाई गई।

इस दौरान अधिशासी अधिकारी बलविंदर कुमार, नगर पालिका स्टाफ, भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी, मंडल उपाध्यक्ष त्रिभुवन नारायण व हिमांशु अहलावत, कोषाध्यक्ष सुनील कौशिक, वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मेंद्र विश्नोई, अरुण पंडित, अजय अरोड़ा, अंशुल शर्मा, साहिब वालिया, गौरव गुर्जर, हिमांशु शेखर, राजेश बालियान व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वहीं दूसरी ओर, नगर पालिका परिषद मंगलौर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल ने पालिका में नामित भाजपा के चार सभासदों सत्येंद्र राणा, विनीत चोपड़ा, नरेश शर्मा, प्रवीण गोयल को शपथ दिलाई।

उन्हें अध्यक्ष हाजी दिलशाद अहमद ने शपथ दिलानी थी लेकिन वह किसी कारण शहर से बाहर चले गए। जेएम ने पालिका कार्यालय के सभागार में उन्हें शपथ दिलाई। इस अवसर पर जमीर हसन अंसारी आदि मौजूद रहे। भगवानपुर नगर पंचायत में नामित सभासद अजय गोयल और आशीष धीमान को उपजिलाधिकारी के द्वारा शपथ दिलाई गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img