Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

दस महीनों से नगर पंचायत हर्रा में बंद पड़ा जन्म-मृत्यु पंजीकरण

  • लापरवाही के कारण दस महीने बाद भी चालू नहीं हो पाई वेबसाइट
  • जन्म-मृत्यु पंजीकरण कराने के लिए नगर पंचायत कार्यालय पर धक्के खा रहे नागरिक

जनवाणी संवददाता |

सरूरपुर: नगर पंचायत हर्रा में अफसरों की हीला हवाली के चलते पिछले दस महीनों से जन्म-मृत्यु पंजीकरण पोर्टल चालू नहीं हो पाया है।इसे लेकर जन्म-मृत्यु पंजीकरण कराने के लिए लोग नगर पंचायत कार्यालय पर खाकर थक चुके हैं। लेकिन यहां न तो अधिकारी गंभीर है और नहीं जनप्रतिनिधि। जिसे लेकर लोग परेशान हैं और उनके जरूरी काम तक रुके हुए पड़े हैं।

जबकि इसके विपरीत पड़ोस के नगर में यह कार्य बदस्तूर किया जा रहा है। इससे साफ झलकता है कि नगर पंचायत में अफसरों की लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि जन्म-मृत्यु का पंजीकरण दिसंबर 2019 तक की ई डिस्ट्रिक्ट की साइट पर जन सेवा केंद्र से ऑनलाइन पंजीकरण किया जाता था। लेकिन, केंद्र सरकार ने एक जनवरी 2020 से ई डिस्ट्रिक यानी जन सेवा केंद्र से जन्म-मृत्यु पंजीकरण का काम छीन लिया था।

जिसके बाद केंद्र सरकार की ओर से कुछ दिनों बाद सीआरएस सेंट्रलाइजेशन सर्टिफिकेट की साइट पर खोल दिया गया था। जिसे केवल सरकारी कर्मचारी अधिकारी ही ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते थे। उन्हीं को गवर्नमेंट की ओर से यूजर आईडी और पासवर्ड प्रदान किए गए थे।

जिसके बाद जन सेवा केंद्र संचालकों के हाथ पैर बंध गए थे। लेकिन, कुछ दिनों तक बंद रहने के बाद लगभग मार्च माह में यह सुविधा सरकारी तमाम सरकारी कार्यालय में खोल दी गई थी और दोबारा से जन्म-मृत्यु मृत्यु पंजीकरण जनसेवा केंद्रों की बजाए ब्लॉक मुख्यालय में नगर पंचायत कार्यालयों तथा नगर निगम कार्यालयों से सरकारी अफसरों के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कराए जा रहे थे।

जांच के बाद संबंधित अधिकारी की स्वीकृति मिलने के बाद जन्म-मृत्यु पंजीकरण प्रमाण पत्र बन कर मिल जाते थे। लेकिन, कस्बा हर्रा में पिछले 10 महीनों से यह कार्य अभी भी बंद पड़ा हुआ है। यहां तैनात अफसरों की लापरवाही और हीला हवाली के चलते 10 महीने बाद भी सीआर एस पोर्टल चालू नहीं हो पाया है।

जिससे लोगों को जन्म- मृत्यु पंजीकरण कराने में पसीने छूट रहे हैं और लोग दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर हैं। इसे लेकर पिछले 10 महीनों से जन्म-मृत्यु पंजीकरण कराने के लिए लोग इधर-उधर भटक रहे हैं। लेकिन पोर्टल चालू नहीं होने के कारण लोग परेशान हैं और उनके जरूरी काम तक रुके हुए पड़े हैं।

नगर पंचायत हर्रा में 10 महीने बाद भी सीआर एस पोर्टल चालू नहीं हो पाने के कारण लोग नगर पंचायत के चक्कर काटकर थक चुके हैं। लेकिन, उनके जन्म- मृत्यु पंजीकरण नहीं हो पा रहे हैं। जबकि इसके विपरीत पड़ोस के नगर पंचायत खिवाई व करनाल में सीआरएस पोर्टल से लगातार जन्म-मृत्यु पंजीकरण करके प्रमाण पत्र बनाने का कार्य बदस्तूर किया जा रहा है। लेकिन नगर पंचायत हर्रा में अफसरों की हिला वाली और जनप्रतिनिधियों की लापरवाही के कारण 10 माह बाद भी ऑनलाइन जन्म मृत्यु पंजीकरण का कार्य पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है।

इसे लेकर लोग धक्के खा रहे हैं और परेशान हैं। इस संबंध में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी पवित्रा त्रिपाठी से बात की गई तो उनका कहना था कि केंद्र सरकार के अधीन सीआरएस पोर्टल होने के बाद उन्हें लॉगिन आईडी पासवर्ड लगातार प्रयास करने के बावजूद 10 महीने बाद भी नहीं मिल पाया है। जिसके चलते यह परेशानी आ रही है उन्होंने बताया कि इसके लिए लगातार अफसरों के संपर्क में है और प्रयासरत है काम चालू किया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img