Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

  • डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी नामाकन केंद्र में रहे मौजूद
  • कचहरी परिसर में भारी सुरक्षा व्यवस्था, भारी पुलिस बल तैनात

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मुजफ्फरनगर में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी है। कलेक्ट्रेट में नामांकन बनाया गया है। जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है, जबकि सिटी मजिस्ट्रेट उनके सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है। नामांकन 27 मार्च को तीन बजे तक किया जायेगा।

नामांकन के पहले दिन रिटर्निंग आफिसर अरविन्द मलप्प बंगारी सुबह दस बजे ही कोर्ट रूप में पहुंच गये थे। इस दौरान उनके साथ एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह व एडीएम फाइनेंस एवं वित्त गजेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप भी मौजूद थे। नामांकन के पहले दिन कुछ नामांकन पत्र खरीदे गये।

नामांकन कोर्ट में भारी पुलिस फोर्स के साथ-साथ डॉग स्क्वायड भी सुरक्षा को लेकर मोजूद रहा। इससे पूर्व जिला निर्वाचन अधिकारी और जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कचहरी में बनाए गए नामांकन स्थलों का निरीक्षण भी किया और आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए। बड़ी संख्या में सुरक्षा बल मौजूद रहे एवं चेकिंग अभियान भी चलाया गया। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी गण भी मौजूद रहे।

सहायक निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बुधवार से मुजफ्फरनगर में नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है, जो 27 मार्च को सांय तीन बजे तक चलेगी। 28 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी। 30 मार्च तक प्रत्याशी अपना नामांकन पत्रा वापिस ले सकेंगे। 30 मार्च के बाद प्रत्याशियों की सूची तैयार कर ली जायेगी। उन्होंने बताया कि नामांकन को लेकर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है।

बैरिगेटिंग के अलावा भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि नामांकन के दौरान प्रत्याशी के अलावा चार लोग नामांकन स्थल तक पहुंच सकेंगे। 100 मीटर के बाहर तीन गाड़ियां अधिकतम आ सकती है। यदि कोई उल्लंघन किया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img