Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

मांगेराम त्यागी समेत पांच के खिलाफ एससी एसटी एक्ट में मामला दर्ज

  • टीवी चैनल की डिबेट के दौरान हुई थी धक्का-मुक्की व गाली-गलौच
  • भाजपा एससी एसटी के जिलाध्यक्ष अजय सागर ने दर्ज कराया मामला
  • मांगेराम त्यागी के समर्थन में आयोजित की जा रही बैठक, राज्यमंत्री पर लगे आरोप

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: एक टीवी चौनल के डिबेट कार्यक्रम में त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी व भाजपा एससीएसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय सागर के बीच ध्क्का-मुक्की हुई, जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया और डिबेट कार्यक्रम भी रोक दिया गया। इस मामले में देर रात नया मोड़ आ गया, जब एक भाजपा नेता ने मांगेराम त्यागी पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए शहर कोतवाली में तहरीर दे दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मांगेराम त्यागी, विदित त्यागी समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस प्रकरण के बादत्यागी समाज में रोष फैल गया और उन्होंने मंत्री कपिल देव अग्रवाल की शह पर धक्का-मुक्की होने तथा मुकदमा लिखवाये जाने का आरोप लगाया।

मंगलवार की देर शाम दिल्ली के एक टीवी चौनल की ओर से लोकसभा चुनाव को लेकर शिव चौक के निकट तुलसी पार्क में टीवी डिबेट कार्यक्रम हो रहा था, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता अपने-अपने संगठन का पक्ष रख रहे थे। डिबेट में त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष मांगेराम त्यागी भी मौजूद थे, तभी भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय सागर ने इस बात पर ऐतराज जताया कि यह कार्यक्रम राजनीतिक दलों का है, तो इसमें मांगेराम त्यागी का क्या काम है। इसी बात को लेकर हंगामा खड़ा हो गया और मांगेराम त्यागी के साथ धक्का-मुक्की हो गई। इस दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी वहां पर मौजूद थे। हंगामा खड़ा होने पर टीवी डिबेट कार्यक्रम रोक दिया गया। दोनों पक्षों के युवाओं में तनातनी बढ़ने लगी, तो कुछ ज़िम्मेदार लोगों ने मामला शांत कराया।

इस मामले में देर रात अजय सागर ने शहर कोतवाली में मांगेराम त्यागी के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया कि मांगेराम त्यागी व उनके साथियों ने उसके साथ अभद्रता की है और धमकी दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मांगेराम त्यागी समेत पांच लोगों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में मांगेराम त्यागी ने कहा कि साजिश के तहत उनके खिलाफ हंगामा खड़ा कर धक्का-मुक्की की गई है और फिर तहरीर दी गई है।

उन्होंने कहा कि वह तो अजय सागर को जानता भी नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब मंत्री कपिल देव अग्रवाल की शह पर किया गया है, जिसका आभास पहले ही हो गया था। मांगेराम त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर त्यागी समाज में रोष फैल गया है। मांगेराम त्यागी ने मंत्री कपिल देव के खिलाफ मोर्चा खोलने की घोषणा की है। इस मामले में बुधवार को फ्रेंडस कालोनी में त्यागी समाज की एक बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें समाज के काफी लोग
मौजूद हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img