नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। नोरा फतेही बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैं। वह अपने शानदार अभिनय और बेहतरीन डांस से लोगों के दिलो पर राज करती है। उनके डांस को लोग काफी पसंद करते है। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने बताया है कि उन्हें अपने स्टाइलिस्ट और निर्माताओं से यह कहना पड़ता है कि वह उन्हें जान्हवी कपूर, सारा अली खान और अनन्या पांडे की तरह कपड़े न पहनाएं। तो चलिए जानते है नोरा ने ऐसा क्यों कहा?
एक इंटरव्यू के दौरान नोरा ने बॉलीवुड में स्टाइलिंग के बारे में अपने अनुभव के बारे में खुलकर बात की। कनाडाई डांसर, जो हमेशा बॉलीवुड में अपने अनुभवों के बारे में बेबाकी से बोलती आ रही हैं। नोरा ने बताया कि जब इंडस्ट्री में स्टाइलिंग की बात आती है तो उन्हें अपने सुझाव सामने रखना पड़ते हैं।
नोरा बताया कि भारत में लंबे समय तक काम करने के बाद, वह अपने स्टाइलिस्टों से बात कर सकती हैं और कह सकती हैं कि वे उन्हें अनन्या पांडे, जान्हवी कपूर और सारा अली खान की तरह कपड़े न पहनाएं, क्योंकि उनका बॉडी स्टाइल अलग है। उन्होंने कहा कि उनके लिए उनका तर्क समझना अक्सर मुश्किल हो जाता है, लेकिन आखिरकार वे मान जाते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अपने अनुभव को याद करते हुए नोरा ने कहा, “मेरे सामने कई ऐसे संघर्ष आते हैं, जिनमें मुझे स्टाइलिस्टों और निर्देशकों पर दबाव डालना पड़ता है, क्योंकि वे कुछ खास कपड़े बनाते हैं और कहते हैं, ‘अच्छा, दूसरे लोग तो ये पहन रहे हैं।'” नोरा का यह भी मानना है कि बाकी अभिनेत्रियों द्वारा पहने गए कपड़े पहनने से कोरियोग्राफी और डांस की सुंदरता से ध्यान हट जाएगा।
नोरा ने 2013 में बॉलीवुड फिल्म रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। तब से, वह भारत, भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया, मडगांव एक्सप्रेस और क्रैक जैसी फिल्मों का हिस्सा रही हैं। वह माणिके, एक तो कम जिंदगानी, कमरिया, दिलबर और अन्य जैसे लोकप्रिय गानों में अपनी बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं।

