जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: अभिनेत्री नोरा फतेही किसी न किसी वजह से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस हॉट और बोल्ड अंदाज में तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अपने बेहतरीन डांस मूव्स के लिए मशहूर नोरा का आज जन्मदिन है। आज नोरा अपना 31वां जन्मदिन मना रहीं हैं। बॉलीवुड में नोरा बेली डांस की वजह से जानी जाती हैं। इस वक्त भी कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल नोरा फतेही का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो बोल्ड लुक में अपनी हॉट फिगर दिखाती हुईं नजर आ रहीं हैं।

बता दें कि इस वीडियो को वायरल भयानी ने साझा किया है और इसमें नोरा फतेही से ग्रीन ड्रेस पहनी हुई है और काफी बोल्ड लग रहीं है। इसके अलावा वो समुंदर किनारे पोज दे रहीं हैं और ग्रीन बैकलेस उनके ऊपर जंच रहा है।
View this post on Instagram
नोरा फतेही के हॉट फिगर से लोगों की नजरें नहीं हट रहीं हैं और ऐेसे में लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ यूजर्स उनको ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने नोरा के इस वीडियो पर लिखा, ”कुछ दिन और कर लो, कब्र में इन सबका हिसाब देना होगा।” इसके अलावा एक ने लिखा, ”बाहर निकलना जरूरी है क्या?” एक यूजर ने लिखा, ”ये अभी भी गुरु रंधावा को डेट कर रही है क्या?” इस तरह के कई कमेंट्स सामने आए हैं लेकिन नोरा ने किसी का भी जवाब फिलहाल नहीं दिया है।

