जनवाणी ब्यूरो |
बागपत: बुधवार को जनपद बागपत पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से भयभीत होकर, सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले कुख्यात अपराधी कृष्ण वीर उर्फ कृष्णपाल पुत्र ओमकार निवासी तुगाना थाना छपरौली द्वारा पुलिस अधीक्षक बागपत कार्यालय में आत्मसमर्पण किया है।
उल्लेखनीय है कि अपराधी कृष्ण वीर उर्फ कृष्ण पाल द्वारा थाना बिनौली क्षेत्रांतर्गत जंगल ग्राम गलहेता में यमुना नदी खादर की करीब 200 बीघा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया था। इस अवैध कब्जे के संबंध में नायब तहसीलदार बिनौली द्वारा थाना बिनौली पर मु0 अ0 सं0 156/2021 धारा 2/3 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान अधिनियम बनाम कृष्ण वीर उर्फ कृष्ण पाल पंजीकृत कराया गया था।
अपराधी कृष्ण वीर उर्फ कृष्णपाल के विरुद्ध जमीन पर अवैध कब्जा, हत्या का प्रयास, गैंगस्टर,गुंडा, के करीब 12 मुकदमे पंजीकृत है। यह थाना छपरौली का प्रचलित हिस्ट्रीशीटर है तथा यह “अजीत उर्फ पप्पू” गैंग का सक्रिय सदस्य है।


