- रात में लगातार गिरा रहा पारा, बढ़ रही ठंड
जनवाणी संवाददाता |
मोदीपुरम: पहाड़ों पर बन रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी इलाकों में भी दिखेगा। आगामी दो से तीन दिन में पश्चिमी विक्षोभ 15 से 20 दिसंबर के बीच में बन रहे, जिसका असर वेस्ट यूपी में दिखेगा और कड़ाके की ठंड पड़ेगी। रात के तापमान के गिरने से ठंड बढ़ती जा रही है। शनिवार को भी दिन और रात सर्द रही है। दिन में धूप के बीच भी हवा के चलने से मौसम ठंडा बना रहा और दिन का तापमान गिर गया। दिन-रात के तापमान में गिरावट का दौर अभी तीन-चार दिन तक बना रहेगा।
शनिवार को मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 86 व न्यूनतम 37 दर्ज की गई। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि 15 दिसंबर के बाद कड़ाके की ठंड के लिए तैयार रहे, पहाड़ों पर बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर वेस्ट यूपी में ठंड बढेÞगी और रात का तापमान 5 डिग्री और दिन का तापमान 20 से नीचे आएगा।
मौसम में नमी के साथ सुबह के समय कोहरा भी दिखेगा। शनिवार को मेरठ का एक्यूआई 274, बागपत का 270, गाजियाबाद का 242, मुजफ्फरनगर का 282, जयभीमनगर का 280, गंगानगर का 262, पल्लवपुरम का 287 दर्ज किया गया। शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को भी एक्यूआई में बढ़ोतरी हुई है, अगर हवा की गति तेज होगी तो एक्यूआई में ज्यादा बढ़ोतरी के आसार नहीं है।

