Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

अब चीन में भी मिले ओमिक्रॉन संक्रमित

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: ओमिक्रॉन वैरिएंट दुनिया के 63 देशों में दस्तक दे चुका है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि यह भारत में भी अब तेजी से पांव पसारने लगा है। छह राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेश इसकी चपेट में आ चुके हैं।

देश में ओमिक्रॉन से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या अब 40 हो गई है। इनमें सबसे अधिक महाराष्ट्र में हैं जहां कुल 20 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा राजस्थान में (9), कर्नाटक (3), गुजरात (3), केरल (1) , आंध्र प्रदेश (1) , दिल्ली (2) और चंडीगढ़ में (1) है।

‘फाइव फोल्ड’ स्ट्रेटजी का कड़ाई से पालन हो: राजस्थान चिकित्सा सचिव

राजस्थान में ओमिक्रॉन के खिलाफ कड़ाई शुरू कर दी गई है। चिकित्सा सचिव वैभव गालरिया ने प्रदेश के सभी सीएमएचओ, पीएमओ व सम्बन्धित अधिकारियों के साथ विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक कर ‘फाइव फोल्ड’ स्ट्रेटजी की कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

गालरिया ने सोमवार को स्वास्थ्य भवन में वीसी के माध्यम से सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए टेस्ट, ट्रैक, ट्रीटमेंट, वैक्सीनेशन और कोविड अनुरूप व्यवहार करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सभी मरीजों का सैंपल लेकर जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएं, ताकि किसी भी नए वैरिएंट का तुरंत पता लग सके।

गालरिया ने बताया कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए 540 में से 434 ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट्स प्रारंभ हो चुके हैं। उन्होंने शेष 106 प्लांट्स को भी जल्द से जल्द शुरू करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने जिलेवार अधिकारियों से बात कर प्लांट्स की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा 1 हजार मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन उत्पादन करने की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img