Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

अब क्रांतिधरा पर ही करें बैडमिंटन की प्रैक्टिस

  • खिलाड़ियों की आधुनिक सुविधाओं से लैस बैडमिंटन एकेडमी का शुभारंभ, तीन करोड़ रुपये की लागत से बनी एकेडमी

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: अब बैडमिंटन की प्रैक्टिस करने के लिए अब खिलाड़ियों को दिल्ली नही जाना पड़ेगा। क्योंकि स्टेट लेवल की आधुनिक बैडमिंटन एकेडमी का मोदीपुरम में शुभारंभ हो गया है। इस एकेडमी में बच्चों को आधुनिक स्तर की सुविधाएं मिलेगी और बच्चे अपने प्रदेश का नाम रोशन कर सकेंगे।

आधुनिक सुविधाओं से लैस यह एकेडमी यूपी की अब तक की सबसे बेहतरीन एकेडमी बनाई गई हैं। लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई। इस एकेडमी में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के कोचों की देखरेख में खिलाड़ी प्रेक्टिस करेंगे और नाम रोशन करेंगे।

क्रिकेट के साथ-साथ अब अन्य खेलों पर भी खिलाड़ियों की निगाह टिकने लगी है। बैडमिंटन का खेल भी धीरे-धीरे अब खिलाड़ियों की पसंद बनने लगा है। इस खेल में अपनी प्रतिभा को लोहा दिखाने वाले खिलाड़ी प्रैक्टिस करने के लिए दिल्ली जाते थे। क्योंकि उत्तर प्रदेश में खिलाड़ियों को आधुनिक एकेडमी नहीं मिलती थी,

लेकिन अब खिलाड़ियों को दिल्ली जाने के बजाय मेरठ शहर में ही आधुनिक सुविधाओं से लैस एकेडमी खुल गई है। इस एकेडमी में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कोच होगें और साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के रेफरी भी इस एकेडमी में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

क्या कहना है इनका

खिलाड़ियों को प्रेक्टिस के लिए विशेष सुविधाएं दी गई है। एकेडमी में आधुनिक सुविधाओं का ध्यान में रखते हुए अभ्यास के लिए खिलाड़ियों को हर सुविधा उपलब्ध कराई गई है। -अमित सिंह, अंतर्राष्ट्रीय कोच

राष्ट्रीय रेफरी और अंतर्राष्ट्रीय कोच की देखरेख में खिलाड़ी अभ्यास करेंगे। खिलाड़ियों को जिम की भी विशेष सुविधा फिटनेस के लिए दी गई है। -गौरव सिवाच अंतर्राष्ट्रीय कोच

तीन करोड़ रुपये की लागत से सुपर स्मैकर्स बैडमिंटन एकेडमी स्थापित की गई है। लगभग दो हजार गज में यह एकेडमी में बनी गई है। आध्ुानिक युग को देखते हुए यह एकेडमी बनाई गई है। मेरठ शहर के खिलाडी प्रैक्टिस करने के लिए दिल्ली जाते थे। इन खिलाड़ियों को सुविधा प्रदान करने के लिए यह एकेडमी खोली गई है। यहां बेहतर वातावरण में खिलाड़ी प्रैक्टिस कर सकेंगे। -पंकज सिंह प्रशासक एकेडमी

ये है सुविधाएं

  • दो हजार गज में एकेडमी स्थापित
  • तीन करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध
  • छह इंटरनेशनल लकड़ी के कोट खिलाड़ियों के खेलने के लिए
  • खिलाड़ियों के लिए स्विमिंग पुल की सुविधा
  • खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था और खानपान की व्यवस्था
  • अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कोच की देखरेख में प्रैक्टिस
  • खिलाड़ियों के लिए जिम की विशेष सुविधा
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img