- रसोई गैस और खाने के सामान के बाद अब चूड़ियों के दाम हुए महंगे
जनवाणी संवाददाता |
मोदीपुरम: देश भर में महंगाई में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। रसोई गैस से लेकर खाने-पीने के सामान के दामों में बढ़ोतरी हो गई हैं। जिसके चलते अब चूड़ियों के दामों में भी भारी इजाफा हो रहा है। रसोई गैस के बाद अब चूड़ियों के दामों में जो वृद्धि हो रही है। उससे महिलाओं के चेहरों पर अच्छी खासी सिकन देखने को मिल रही है। चूड़ियों के दामों में बढ़ोतरी होने के बाद इस कारोबार को करने वाले व्यापारियों के चेहरे पर भी चिंता की लकीरे देखने को मिल रही है।
चूड़ी का कारोबार करने वाले हाफिज आमिर का कहना है कि चूड़ियों के दामों में अच्छी खासी वृद्धि हुई है। जो चूड़ी 30 रुपये की 12 थी। अब वह चूड़ियां 40 रुपये की 12 हो गई है। फैशन के इस दौर में आधुनिक रंग रूप से तैयार होने वाली चूड़ियों के दामों में भी अच्छा खासा इजाफा हुआ है।

चूड़ी के कारोबारी जावेद हुसैन का कहना है कि घरों पर तैयार होने वाली चूड़ियों को तैयार कराने में भी अब अच्छा खासा खर्च होने लगा है। जिसके चलते जहां चूड़ियों के मैटिरियल में महंगाई हुई है। वही कारीगरों द्वारा भी अब उन्हे तैयार कराने में अपने दामों में बढ़ोतरी की है।
ये है अब चूड़ियों के दाम
मैटल की 6 चूड़ियां 150 रुपये
रंग-बिरंगी मैटिरियल 6 चूड़ियां 170 रुपये
सादा प्लैन छह चूड़ियां 100 रुपये
डिमांड अनुसार तैयार होने वाली छह चूड़ियां 300 रुपये
पहले चूड़ियों के दाम
मैटल चूड़ी 6 100 रुपये
सादा प्लैन चूड़ी 6 50 रुपये
डिमांड के अनुरूप तैयार होने वाली चूड़ियां 200 रुपये
नोट: चूड़ी कारोबारियों से यह दाम लिए गए हैं।

