Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

…अब पंजाब सरकार ने अचानक किया 9 पुलिस अफसरों का तबादला

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज बुधवार को पंजाब सरकार ने पुलिस 9 पुलिस अफसरों का तबादला किया है, जिसमें एक आईपीएस अफसर भी शामिल है। इसमें से अधिकतर अधिकारियों का ट्रांसफर जालंधर से हुआ है। वत्सला गुप्ता आईपीएस को जालंधर से डीसीपी हेडक्वार्टर अमृतसर भेजा गया।

स्वर्णदीप सिंह पीपीएस का एसएसपी जालंधर देहात से डीसीपी इंवेस्टिगेशन अमृतसर के पद पर तबादला किया गया है। मुखविंदर सिंह पीपीएस को डीसीपी इंवेस्टिगेशन, अमृतसर से एसएसपी जालंधर देहात के पद पर तैनाती दी है। मंजीत कौर, पीपीएस को एसपी हेडक्वार्टर जालंधर देहात से एसपी पीबीआई कपूरथला तबादला दिया गया है।

जगजीत सिंह सरोया पीपीएस को एडीसीपी हेडक्वार्टर जालंधर से एसपी ऑपरेशन्स गुरदासपुर भेजा गया है। सरबजीत सिंह पीपीएस को एसपी इंवेस्टिगेशन जालंधर देहात से एसपी इंवेस्टिगेशन होशियारपुर में तबादला किया गया है।

मनप्रीत सिंह पीपीएस को होशियारपुर के एसपी इंवेस्टिगेशन से एसपी इंवेस्टिगेशन जालंधर देहात पर तैनाती मिली है।
रावचरन सिंह ब्रार पीपीएस ज्वाइंट सीपी लॉ एंड ऑर्डर लुधियाना से ज्वाइंट सीपी हेडक्वार्टर जालंधर तबादला दिया गया है। जसकिरनजीत सिंह तेजा पीपीएस को डीसीपी इंवेस्टिगेशन पीबीआई जालंधर से डीसीपी देहात लुधियाना के पद पर तबादला मिला है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img