Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

अब फैंटम की छत्रछाया में चल रहा है स्ट्रीट बार

  • नॉनवेज के ठेलों पर भी बेची जा रही है अवैध हरियाणा मार्का
  • कैमरों की फ्लैश चमकते ही फैंटम पुलिस कर्मी लगे भागने

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लालकुर्ती के चर्च रोड बु्रक स्ट्रीट इलाके में चर्च के आसपास फैंटम की छत्रछाया में ओपन स्ट्रीट बार चल रहे हैं। पहले एएसपी ने अवैध स्ट्रीट बार को रुकवा दिया था, लेकिन फैंटम पर तैनात पुलिस कर्मियों के संरक्षण में फिर से स्ट्रीट बार सजने लगा है।

यहां नॉनवेज के ज्यादातर ठीयों पर नॉनवेज के साथ साथ अवैध शराब भी बेची जा रही है। इसके अलावा शराब के गिलास, सोडे की बोतलें सरीखा सामान भी नॉनवेज के ठिकानों पर आसानी से सुलभ है। हैरानी तो इस बात की है कि यहां ओपन बार चलाने का ठेका इस बार थाना लालकुर्ती से फैंटम स्टाफ के नाम छोड़ा गया है, लेकिन ये ठेका दो नंबर में चलता है।

हालांकि आमतौर पर इस प्रकार के ठेके थाना स्तर से बजाए किसी पुलिस कर्मी के किसी मुखबिर सरीखे के नाम छोड़ा जाता है। यह मुखबिर भी किसी खास सिपाही या दीवान का करीबी होता है। उसका विश्वास पात्र होता है, लेकिन यहां चर्च के आसपास चलाए जा रहे ओपन बार का ठेका जो हालात नजर आते हैं उन्हें देखकर तो यह लगता है कि इस बार यह ठेका फैंटम के स्टाफ ने खुद ही लिया है और खुद ही ओपन बार चलवा भी रहे हैं।

MRT20mrt13.jpg c scaled

शायद यही कारण है कि गुरुवार को फैंटम स्टाफ मौके पर मौजूद रहा। उनकी मौजूदगी में ही नॉनवेज की गाड़ी पर सोडा और गिलास के अलावा हरियाणा मार्का या फिर अन्य राज्यों की बतायी जा रही अपमिश्रित शराब भी मिल रही थी। यहां सड़क के दोनों ओर गाड़ियों में बैठे बडे परिवारों के लोग या कहें बिगडैल औलाद जाम टकराती नजर आ रही थीं। कुछ ऐसे थे, जिन्होंने नशे में कार के डेस बोर्ड पर पिस्टल या फिर माउजर नुमा हथियार निकाल कर रखा हुआ था।

MRT20mrt13 1.jpg c 1 scaled

हालांकि जब जनवाणी के कैमरों की फ्लैश लाइटें चमकनी शुरू हुईं तो कार में बार खोले बैठे वहां से भागने लगे। कार में बार खोले बैठे लोग ही नहीं भाग रहे थे कैमरे की फ्लेश देखकर यहां से जो फैंटम वाले कार बार को चलवा रहे थे वो भी भागने लगे। कुछ ही देर में यहां सन्नाटा पसर गया। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले एएसपी ने लगातार मिल रही शिकायतों के चलते यहां अभियान चलाया था। उस अभियान के बाद यहां से ओपन बार वाले गायब हो गए थे। लेकिन एक बार फिर यहां ओपन बार की सुविधा पुलिस की छत्रछाया में मिलने लगी है।

दरअसल इस इलाके में जो नॉन वेज की गाड़ियां खड़ी होती हैं पुलिस संरक्षण उनको देती है। इसके लिए एक मोटी रकम फैंटम सिपाही लेते हैं। वर्ना ऐसा क्या कारण है कि जिन गाड़ियों को एएसपी ने हटवा दिया था।
वो दोबारा वहां आकर खड़ी होने लगी। नॉनवेज के साथ ही गिलास और सोडे बिसलरी की सुविधा दे रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img