Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

अब विवि के शिक्षकों को इलाज के लिए मिलेंगे दो लाख

  • नियमित शिक्षकों एवं स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रमों में कार्यरत शिक्षकों को मिलेगा इसका लाभ
  • शिक्षक की मृत्यु की दशा में मृतक के आश्रित को मिलेगी पांच लाख रुपये की सहायता राशि

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विवि में शुक्रवार को वित्त समिति की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें निम्न बिंदुओं पर विचारोपरांत कई निर्णय लिए गए। वार्ता को संबोधित करते हुए विवि कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने कहा कि भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के समय-समय के निदेर्शो एवं विद्यार्थियों के अकादिमक प्रदर्शन में उत्कृष्टता प्रदान करने के लिए विश्वविद्यालय में ई-रिसोर्स को सब्सक्राइब करने का निर्णय लिया गया।

जिसके लिए दो करोड़ रुपए की धनराशि का प्रावधान किया गया। वहीं स्टार्टअप सेल एवं इन्क्यूबेशन सेंटर में संविदा पर इंक्यूबेशन मैनेजर की नियुक्ति करने का निर्णय लिया गया। शिक्षक कल्याण कोष के संबंध में गठित कमेटी की आख्याओं पर विचार करते हुए निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय परिसर एवं संबंधित महाविद्यालयों के नियमित शिक्षक एवं स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रमों में कार्यरत शिक्षकों (सात वर्ष की निरंतर सेवा अवधि) को

गंभीर बीमारी की दशा सहायता राशि के रूप में अधिकतम दो लाख रुपये, सामान्य बीमारी में अधिकतम 50 हजार रुपये तथा शिक्षक की मृत्यु की दशा में मृतक के आश्रित को पांच लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। एक शिक्षक पूरी सेवा अवधि में दो बार ही आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकता है। बैठक में प्रो. नरेंद्र विश्नोई, प्रो. राजीव गुप्ता, अतुल कुमार सिंह, कुलसचिव धीरेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी रमेश चंद्र एवं प्रेस प्रवक्ता प्रो. प्रशांत कुमार आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img