Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

अब दिल्ली से हटेगा वीकेंड कर्फ्यू, पढ़िए पूरी खबर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना महामारी को देखते हुए लगाया वीकेंड (सप्ताहांत) कर्फ्यू को समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार सुबह उपराज्यपाल अनिल बैजल से अनुशंसा की है। इसके लिए उन्होंने उपराज्यपाल को पत्र भेजा है।

29 6

वीकेंड कर्फ्यू हटाने के साथ-साथ निजी कार्यालयों को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने व दुकानें खोलने के लिए ऑड-ईवन सिस्टम हटाने का प्रस्ताव भी भेजा गया है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने इसी महीने वीकेंड कर्फ्यू लगाया था। इसके साथ ही बाजार में दुकानें ऑड-ईविन प्रणाली में खुलती हैं। इससे दुकानदारों को भारी नुकसान हो रहा था।

दुकानदारों का कहना है कि इससे वे महीने में सिर्फ 10 दिन ही दुकान खोल पा रहे थे। अब उम्मीद है कि अगर वीकेंड कर्फ्यू हट जाता है तो उन्हें कुछ राहत मिलेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img