Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

एनआरआई पर्यटक गंगा में डूबा

जनवाणी ब्यूरो |

ऋषिकेश: जनपद टिहरी गढ़वाल के मुनिकीरेती क्षेत्र में सोमवार की सुबह स्वामीनारायण घाट पर स्नान करते हुए एक प्रवासी भारतीय पर्यटक गंगा में डूब गया, जिसका पता नहीं चल पाया। जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने उन्हें गंगा में काफी तलाश किया, मगर उनका पता नहीं चल पाया।

एनआरआई प्रगनेश ओनधिया (59 वर्ष) पुत्र नटवरलाल, निवासी 38 एलेमेंट क्लोज पिन्नर लंदन अपनी पत्नी पिंकी व पुत्र आनंद के साथ ऋषिकेश घूमने आये थे। मुनिकीरेती थाना के प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब 7:45 बजे वह स्वामीनारायण घाट पर स्नान कर रहे थे। इस दौरान वह गंगा नदी में बह गए। सूचना पाकर जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। काफी प्रयासों के बावजूद उनका गंगा में कहीं पता नहीं चल पाया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img