Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

नुमाईश कैंप में बृहस्पतिवार को फिर गरजी निगम की जेसीबी

  • करीब एक दर्जन अवैध मकान व निर्माण किये गए ध्वस्त

जनवाणी ब्यूरो |

सहारनपुर: नगरायुक्त के निर्देश पर गोपाल नगर नुमाईश कैंप में आज एक बार फिर नगर निगम की जेसीबी गरजी और निगम की भूमि पर अतिक्रमण कर बनाये गए करीब एक दर्जन अवैध मकानों व निर्माण को धराशायी कर दिया। एक-दो अतिक्रमणकारियों को रविवार तक का समय अतिक्रमण हटाने के लिए दिया गया है।

नगर निगम द्वारा गत सप्ताह नुमाईश कैंप में भारत माता चौक से राधा विहार की ओर जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण रोधी अभियान चलाते हुए अनेक अवैध निर्माणों को धराशायी किया गया था। तब अनेक लोगों ने निगम के अतिक्रमण रोधी दस्ते को विश्वास दिलाया था कि उनके द्वारा स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लिया जायेगा। उसी कड़ी में करीब ग्यारह बजे निगम का अतिक्रमण रोधी दस्ता नुमाईश कैंप पहुंचा और उक्त मार्ग पर जो भी अतिक्रमण कर अवैध रुप से मकान बनाये गए थे या निर्माण किया गया था उसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

करीब तीन घंटे तक चली निगम की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में खलबली मची रही। अतिक्रमण प्रभारी दानिश नकवी ने बताया कि एक दो लोगों ने रविवार तक का समय लिया है। परिस्थितियों को देखते हुए उन्हें समय दिया गया है। उन्होंने कहा कि निगम शहर के सुनियोजित विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है।

उसमें निगम की भूमि पर किसी भी तरह के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। अतिक्रमण हटाने वाली टीम में अतिक्रमण प्रभारी दानिश नकवी के अलावा प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बी एस नेगी, कैप्टन नरेश, हेमराज, जगपाल, रणदीप, शिवकुमार व संदीप आदि साथ रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img