Tuesday, June 2, 2026
- Advertisement -

भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

  • सदर के अलावा तहसील मुख्यालयों में पर किया जंगी प्रदर्शन

वरिष्ठ संवाददाता |

सहारनपुर: जनपद के सभी तहसील मुख्यालयों पर कांग्रेसियों ने गुरुवार को जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन संबंधित तहसीलों के उप जिलाधिकारियों को सौंपा।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार सुबह से ही बड़ी संख्या में कांग्रेसी हकीकत नगर स्थित धरना स्थल पर एकत्र हुए। यहां नारेबाजी करते हुए उन्होंने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और सरकार से मांग की कि सरकार कृषि संशोधन विधेयक 2020 को तुरंत वापस ले।

इसके बाद समस्त कांग्रेसजन उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के सदस्य इमरान मसूद (पूर्व विधायक), कांग्रेसी विधायक मसूद अख्तर, नरेश सैनी एवं उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव समिति के सदस्य शशी वालिया के नेतृत्व में कलक्ट्रेट परिसर में स्थित तहसील सदर बाजार की ओर नारेबाजी करते हुए कूच कर गए।

कलक्ट्रेट गेट पर भी भारी पुलिस बल की उपस्थिति में जोरदार नारेबाजी एवं प्रदर्शन हुआ। इसके पश्चात तहसील पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित एक 4 सूत्रीय ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसियों को पूर्व विधायक इमरान मसूद ने संबोधित किया।

देश व प्रदेश की भाजपा सरकारों को किसान विरोधी सरकार बताते हुए कृषि संशोधन विधेयक के साथ-साथ भाजपा सरकारों पर प्रहार किए। एआईसीसी सदस्य जावेद साबरी ने कहा कि राज्यसभा में जिस तरह सरकार ने गैर भाजपाई दलों के बहुमत की अनदेखी करते हुए इस विधेयक को पास कराया वह लोकतंत्र के लिए एक अशुभ संकेत है।

संबोधित करने वालों में पूर्व प्रदेश महासचिव सुशील चौधरी, एआईसीसी सदस्य अशोक सैनी, महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, जिला अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष अरविंद पालीवाल, कांग्रेस सेवा दल के इमरान कुरेशी शामिल थे। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, हाजी इदरीश, आदेश चौधरी, विक्रम राणा, गुलफाम अंसारी, चौधरी इरशाद, मास्टर जफर, अखलाक, महफूज, राव बजरूल, संजय वालिया, अनिल चौहान, नसीब खान, दिलशाद, काशिफ सिद्दीकी, राजा फरीद, राकेश वर्मा, जवार अहमद, आरिफ मंसूरी, सतीश शर्मा, सतपाल बर्मन, चेतन लाल, अनूप सिंह, फिरोज मलिक, महमूद सलमानी, नितिन शर्मा, हाजी खुर्शीद, नसीर अंसारी, कमर अली, आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं किसान मौजूद रहे।

उधर, बेहट तहसील में प्रदर्शन का नेतृत्व विधायक नरेश सैनी, रामपुर मनिहारान में जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली एवं युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीण चौधरी, देवबंद में कांग्रेस नेता शायान मसूद एवं चौधरी राज सिंह ने, जबकि नकुड तहसील में प्रदर्शन का नेतृत्व वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व गंगोह चेयरमैन नोमान मसूद ने किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Health News: हार्ट अटैक के छुपे संकेत, जिन्हें अनदेखा करना हो सकता खतरनाक

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Uttarakhand News: हरिद्वार सड़क हादसा, बस पलटने से 38 यात्री घायल, एक महिला की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: उत्तराखंड के हरिद्वार में सोमवार...
spot_imgspot_img