- ट्रैक्टर, ट्रालियों एवं बुग्गियों पर लगाए गए रिफ्लेक्टर
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के नेतृत्व में गन्ने से लदे ट्रकों, ट्रैक्टर ट्राली एवं गन्ने भैंसा बुग्गी पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। दूसरी ओर, स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में स्कूली बच्चों को यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई।
बुधवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत एआरटीओ व पुलिस यातायात प्रभारी भंवर सिंह के नेतृत्व में परिवहन कर्मचारियों, रामपाल सिंह, त्रिलोक चंद, रविंदर सिंह व यातायात पुलिस कर्मचारियों ने ट्रैक्टर-ट्राली, भैंसा बुग्गी पर रिफ्लेक्टर लगाए।

उन्होंने वाहन चालकों को नशे की हालत वाहन नहीं चलाने,ओवर टेकिंग न करने, थकान एवं नींद की स्थिति में वाहन नहीं चलाने, क्षमता से अधिक माल नहीं ले जाने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया।
दूसरी ओर, राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम एवं कार्यशाला का आयोजन किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक राजीव गर्ग, प्रिंसिपल आशु त्यागी, अध्यापक एवं बच्चों को यातायात नियमों को पालन करने की शपथ भी दिलाई।

