जनवाणी संवाददाता |
थानाभवन: मंगलवार को गांवों में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए प्रोफेसर सुधीर पंवार ने कहा कि भाजपा ने किसानों एवं पिछड़ों से 2014 एवं 2017 में किए गए वायदों में से कोई भी पूरा नहीं किया। खेती की आमदनी दो गुणा करने का वायदा किया था लेकिन भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण आमदनी की जगह कर्ज दो गुणा हो गया।
उन्होंने कहा कि किसान और खेती को बचाने के लिए भाजपा को सत्ता से हटाना होगा। प्रोफेसर सुाीर पंवार ने भरोसा दिलाया कि अखिलेश यादव की सरकार बनने पर थानाभवन-जलालाबाद को सब्जी उत्पादन एवं मंडी के रूप में विकसित किया जाएगा जिससे किसानों की आमदनी बढ़ सकेगी।
इस दौरान जाफरपुर में मास्टर सत्यपाल सैनी, नीलम सैनी, अरविंद सैनी, भूपेन्द्र सैनी, नितिन सैनी, गौरव सैनी, आशीष सैनी, सचिन सैनी, राजकुमार पाल, जगदीश पाल, मोर-माजरा में डा. कृष्णपाल कश्यप, देवेन्द्र कश्यप, मास्टर श्रीनिवास, देवेन्द्र शर्मा, लोकेन्द्र कश्यप तथा जमालपुर में प्रमोद सैनी, विनोद सैनी, अन्नू सैनी, रामपाल सैनी आदि उपस्थित रहे।

