Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

खोड़समा में निवर्तमान प्रधान ने कब्जाई सरकारी जमीन

  • ग्रामीणों ने डीएम को शपथ पत्र देकर जांच की मांग की

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: ऊन ब्लॉक क्षेत्र के गांव खोड़समा के निर्वतमान ग्राम प्रधान और उसके सहयोगियों ने सरकारी जमीन लाखों रुपये में बचे दी है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जांच कराए जाने की मांग की है।

शनिवार को गांव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी जसजीत कौर को सौंपे ज्ञापन में आरोप लगाए कि निवर्तमान प्रधान एवं उसके भाइयों तथा सहयोगियों ने सरकारी तालाबा जिसका खसरा संख्या 440 व 443 है, उस पर अवैध कब्जा कर मकान बना रखा है।

इसके अलावा रविंद्र व शशीराज पुत्रगण देवीचंद आदि ने खसरासंख्या 443 जिस पर सरकारी जच्चा-बचचा केंद्र स्थापित था, उसकी फर्जी तरीके से कथित नौयत बदलवाकर अपने मकान बना रखे हैं। खसरा संख्या 581 जो खलियान की सरकारी भूमि है, उसको ग्राम प्रधान ने अपने लैटरपेड पर लिखकर किरणपाल पुत्र चुन्नी लाल को लाखों रुपये में बेच दिया गया।

यहीं नहीं एक भूमि लोक निर्माण विभाग की जिसका खसरा नंबर 281 ग्राम में मैन सड़क पर आरक्षित है, उस भूमि पर उक्त भूमाफियों ने करीब 20 वर्षों से कब्जा कर फसल बोते आ रहे हैं।

उक्त सभी सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटवाने के लिए शिकायती पत्र दिए गए लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई जबकि शासन की ओर से सरकारी जमीन से सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटवाने के सख्त आदेश हैं लेकिन तहसील के अधिकारी एवं कर्मचारी मिलीभगत के कारण कार्यवाही नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए तत्काल उक्त सरकारी जमीन से अवैध कब्जे हटवाए जाएं।

शिकायती पत्र पर सुशील कुमार, नवाब, उपेंद्र, नौशद, रणधीर, नरेंद्र, देशराज, शमशाद अली, इलियास आदि के हस्ताक्षर हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img