जनवाणी संवाददाता |
बागपत : दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर राष्ट्र वंदना चौक के समीप दिल्ली की ओर से आ रहे एक ट्रक ने बाइक सवार वृद्ध को कुचल दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सोमवार को कस्बा टीकरी निवासी धर्मवीर (59) पुत्र हुकम सिंह बागपत कार्य से आया था।
जब वह करीब 11:30 बजे वापस टीकरी जा रहा था तो राष्ट्र वंदना चौक पर उसको दिल्ली से आ रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार कर कुचल दिया।इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को तुरंत जिला अस्पताल मोर्चरी भेजा। बताया गया कि धर्मवीर सिंह जिला संयुक्त अस्पताल में वार्ड ब्वॉय के पद पर कार्यरत था, जहां से उसने करीब एक साल पहले वीआरएस ले लिया था।

