Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

  • बदमाशों ने घर के गेट पर बुलाया, फायरिंग कर भाग निकले, चार साल पहले बेटे ने किया था प्रेम विवाह

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: गांव गढ़ी रसूलपुर में बुधवार रात बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुजुर्ग का शव घर के गेट पर खून से लथपथ अवस्था में मिला। परिजनों के अनुसार, बुजुर्ग को किसी ने बाहर से बुलाया। जब वह बातचीत करने गए, तभी हमलावरों ने गोलियां बरसाई और फरार हो गए। परिजन घायल वृद्ध को अस्पताल लेकर गए, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रंजिशन हत्या का कारण बताया है। चार साल पहले बुजुर्ग के बेटे ने प्रेम विवाह किया था। परिजनों ने लड़की के घरवालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

मामला मीरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम गढी रसूलपुर का है। 60 वर्षीय ओमकार गुर्जर बुधवार रात करीब 10 बजे घर पर मौजूद थे। आरोप है कि कुछ लोगों ने आवाज देकर उन्हें घर से बाहर बुलाया और तमंचे से ओमकार के पेट मे गोली मार दी। गोली लगते ही हुई तेज आवाज सुनकर परिजन भी घर के बाहर आ गए। आस पास अफरा तफरी का माहौल हो गया। लेकिन हमलावर फरार हो चुके थे। परिजन जल्दी से अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव व सीओ जानसठ शकील अहमद, मीरापुर इंस्पेक्टर विनोद कुमार व रामराज एसओ सुनील शर्मा पुलिसफोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने मृतक ओमकार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी देहात ने मृतक की पत्नी व पुत्र सचिन से पूछताछ कर निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं गांव में मर्डर होने से तनाव व्याप्त है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव मे भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। गांव वालों ने बताया कि लगभग चार वर्ष पूर्व ओमकार के एक पुत्र ने पडौस की ही बिरादरी की एक युवती के साथ प्रेम विवाह किया था। तभी से ही दोनों परिवारों में रंजिश चली आ रही है। मृतक की पत्नी व बेटे ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आते ही आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। जांच पड़ताल कर लोगों से पूछताठ की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img