Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

ओमिक्रॉन का तांडव जारी, महाराष्ट्र और राजस्थान आए चपेट में

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारत में ‘ओमिक्रॉन’ वैरिएंट से संक्रमित होने वाले मरीजों की कुल संख्या 56 हो गई है। इनमें महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित राज्य है जहां अब तक कुल 28 मामले मिल चुके हैं।

वहीं राजस्थान 13 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है। इसके अलावा गुजरात (4), कर्नाटक (3), केरल (1), आंध्र प्रदेश (1)  और दिल्ली में (6) मामले हैं।

नए वैरिएंट से बढ़ रहे संक्रमण ने सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है। वहीं केंद्र सरकार बूस्टर डोज पर तेजी से काम कर रही है ताकि इस खतरनाक वैरिएंट से निपटा जा सके।

भारत में बीते 24 घंटे में संक्रमण के 6984 नए मामले

भारत में बीते 24 घंटे में संक्रमण के 6,984 नए मामले सामने आए हैं और 247 लोगों की मौत हो गई है।

ब्रिटेन से नोएडा लौटे पांच लोग कोरोना संक्रमित

ब्रिटेन से हाल ही में गौतमबुद्ध नगर आने वाले पांच लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार इसकी पुष्टि गौतमबुद्ध नगर के सीएमओ डॉ. सुनील शर्मा ने की है। सभी संक्रमितों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिए गए हैं, जिससे ओमिक्रॉन संक्रमण की जांच की जा सके।

77 देशों में फैला ओमिक्रॉन: डब्ल्यूएचओ

डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस एदोनाम गेब्रेसस ने बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि 77 देशों में ओमिक्रॉन की आधिकारिक रूप से पुष्टि हो चुकी है। गेब्रेसस ने कहा कि ओमिक्रॉन बेहद अप्रत्याशित गति से पैर पसार रहा है।

महाराष्ट्र-राजस्थान में सबसे ज्यादा फैल रहा ‘ओमिक्रॉन’, देश में कुल संक्रमित 56 हुए

भारत में ‘ओमिक्रॉन’ वैरिएंट से संक्रमित होने वाले मरीजों की कुल संख्या 56 हो गई है। इनमें महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित राज्य है जहां अब तक कुल 28 मामले मिल चुके हैं।

वहीं राजस्थान 13 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है। इसके अलावा गुजरात (4), कर्नाटक (3), केरल (1), आंध्र प्रदेश (1) और दिल्ली में (6) मामले हैं ।

नए वैरिएंट से बढ़ रहे संक्रमण ने सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है। वहीं केंद्र सरकार बूस्टर डोज पर तेजी से काम कर रही है ताकि इस खतरनाक वैरिएंट से निपटा जा सके।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img