जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: कर्नल ओंकार शर्मा, अफिसर इंचार्ज, ईसीएचएस पाली क्लीनिक बिजनौर के पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर शुक्रवार को पाली क्लीनिक के प्रांगण में एक्स सर्विसमेन वेलफेयर एसोसिएशन ने उनके सम्मान में विदाई पार्टी का आयोजन किया। इस दौरान फूलमाला पहनाकर विदाई दी गई।
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष केशव सिंह ने बताया कि कर्नल साहब ने पदभार ग्रहण करने पर सभी पूर्व सैनिकों को भेदभाव रहित व एक समान चिकित्सा सुविधा व दवाइयां दिलाया जाना सुनिश्चित किया।
व्यवस्था में काफी परिवर्तन किए। अपने पाली क्लीनिक के लिए भूमि का चयन व विभिान्न स्तरों से इसकी उपलब्धता के लिए बहुत ही सराहनीय भूमिका रही है।
उनके मार्गदर्शन में ही इस भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो सकी। उनकी मधुर भाषा शैली व मिलनसार व्यवहार व भेदभाव रहित चिकित्सा सुविधा दिलाए जाने से पूर्व सैनिकों के दिलों में एक विशेष पहचान बनाई।

इस अवसर पर नवगत आफिसर इन चार्ज लेफ्टिनेंट कर्नल जीएस राणा का माल्यार्पण कर स्वागत भी किया गया। अपेक्षा की गई कि वो कर्नल ओंकार शर्मा साहब द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों व बदलाव को चालू रखते हुए भेदभाव रहित समान चिकित्सा सुविधा व दवाई दिलाए जाना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर एसोसिएशन के संरक्षक सीताराम सिंह राणा, जिला उपाध्यक्ष नरेश कुमार, पूर्व सैनिक अजय सिंह, हार्वेंडर सिंह राणा, लवलेश कुमार, आलोक कुमार, राजेश सिंह, इंद्रपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

